आगरा में कोरोना: एक दिन में सिर्फ एक मरीज, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर रह गई 44
- कोरोना महामारी से जंग में आगरा जीत की दहलीज के करीब पहुंच चुका है। जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर सिर्फ 44 रह गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में सोमवार को कोरोना वायरस का महज एक मरीज मिला है। कोरोना महामारी के 11 महीने में यह दूसरा मौका है, जब एक दिन में एक मरीज मिला है। इससे पहले सात मार्च को कोरोना वायरस का एक मरीज मिला था। नया साल राहत लेकर आया और संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार घटी चली गई।
तीन मार्च को आगरा में खंदारी के जूता कारोबारी का परिवार संक्रमित हुआ था। सात मार्च को आगरा कैंट निवासी महिला संक्रमित हुई थी। इसके बाद संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती गई। जनवरी 2021 में संक्रमण की दर कम हुई। एक दिन में दो मरीज तक मिले। अब एक फरवरी को महज एक ही संक्रमित मिला है। इस तरह से महामारी के 11 महीनों में दूसरी बार एक दिन में एक मरीज पाया गया।
एक जनवरी को कोरोना के मरीजों की संख्या 10,261 थी। 31 जनवरी तक यह 10,485 पहुंच गई। दिसंबर की बात करें तो एक दिसंबर को संक्रमितों की कुल संख्या 9,373 थी जो 31 दिसंबर तक 10,245 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही वे दिन आएंगे जब कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिलेगा।
'बचाव के प्रति गंभीर बन रहें'
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि मात्र एक मरीज मिलना बेहद सुखद है। अब संक्रमण की दर कम हो रही है। उम्मीद है कि इस महीने में एक दिन में शून्य मरीज भी मिले, बस लोग सावधानी और बचाव के प्रति गंभीर बने रहें।
दिसंबर में सर्दी के मौसम में विशेषज्ञों ने संक्रमण की दर और तेज होने की आशंका जताई थी, लेकिन दिसंबर में सितंबर-अक्तूबर के मुकाबले कोरोना के मरीज कम पाए गए। जनवरी में संक्रमण की दर और कम हुई। 31 दिन में 224 मरीज ही मिले।
एसएन में अब केवल पांच संक्रमित भर्ती
सितंबर में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिलने पर 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड फूल हो गया था, दूसरे 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड में भी 60 मरीज भर्ती किए गए। लेकिन जनवरी में एसएन में भर्ती मरीजों की संख्या महज पांच ही रह गई।