फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Updates one more death and 43 New Cases Of Covid Reported In Agra

आगरा में कोरोना: एक और मरीज की मौत, डॉक्टर-पुसिलकर्मी समेत 43 में मिला संक्रमण

Wed, 18 Nov 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Nov 2020 12:03 AM IST
सार

  • जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8275 पर, अब तक 157 की मौत
  • परिवारों में तेजी से फैल रहा संक्रमण, एक-एक घर में दो से अधिक मरीज

विज्ञापन
Coronavirus Updates one more death and 43 New Cases Of Covid Reported In Agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मरीज की मौत होने से मंगलवार को मृतकों का कुल आंकड़ा 157 हो गया। चिकित्सक और पुलिसकर्मी समेत 44 लोग संक्रमित मिले हैं। इससे कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 8275 पर पहुंच गया है। इनमें 7613 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि 65 और लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को इन लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 505 संक्रमित मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। जिले में 3.11 लाख से ज्यादा लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन



कोरोना वायरस का संक्रमण परिवारों में तेजी से फैल रहा है। एक-एक घर में दो से अधिक सदस्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण मिल रहा है। मंगलवार को डॉक्टर और एसएसपी आवास पर तैनात पुलिसकर्मी समेत 43 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भरतपुर हाउस में एक ही परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। न्यू आगरा, बल्केश्वर, बालाजीपुरम शाहगंज,  हरीश नगर सिकंदरा, ईदगाह और शहीद नगर में एक ही परिवार के दो-दो सदस्य संक्रमित पाए गए। 

यहां भी मिले नए मरीज

लोहामंडी, सरला बाग, काला महल, कृष्णा बाग, खंदारी, राधिका इस्टेट, घटिया आजमखां, मंगलम सिला दयालबाग, खतैना, शास्त्रीपुरम, विभव नगर, कमला नगर, किरौली, प्रोफेसर कॉलोनी, शिवाजी नगर फतेहाबाद रोड, नया बांस लोहामंडी, बलकेश्वर, मोती कटरा, आवास विकास कॉलोनी, पीपलमंडी, नामनेर, नैनाना ब्राह्मण, ट्रांस यमुना कॉलोनी, राजपुर चुंगी,  अवधपुरी, नगला सिरज बरहन, नौलक्खा सदर बाजार, शाहगंज और ताजगंज में भी कोरोना वायरस के मिरीज मिले हैं।

5629 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग, 56 मिले संदिग्ध

स्वास्थ्य विभाग की 119 टीमों ने सदर बाजार, शाहगंज, ताजगंज, फतेहाबाद रोड, नेहरू नगर, गांधी नगर, ट्रांसयमुना कॉलोनी, बल्केश्वर, दयालबाग, कमला नगर, खंदारी, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा, बोदला और आवास विकास कॉलोनी के 7917 घरों का सर्वे किया। इनमें 35629 लोगों में बुखार-खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी के बारे में पूछा। इनमें से 56 लोग संदिग्ध मिले, इनकी कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना लेते हुए घरों में ही क्वारंटीन रहने को कहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed