फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus updates Defense Minister Rajnath Singh expressed concern over COVID-19 affected Agra

Coronavirus: प्रियंका गांधी के बाद राजनाथ सिंह ने कहा- आगरा में स्थिति चिंताजनक है

Mon, 27 Apr 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Apr 2020 12:31 AM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद राजकुमार चाहर से बात की, बोले- यहां मरीजों की संख्या ज्यादा है, संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे।

विज्ञापन
Coronavirus updates Defense Minister Rajnath Singh expressed concern over COVID-19 affected Agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चिंता जताई है। उन्होंने रविवार सुबह फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर से आगरा में कोरोना के संक्रमण पर लंबी बात की। उन्होंने कहा कि यहां मरीजों की संख्या ज्यादा है, स्थिति चिंताजनक है, संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन


राजकुमार चाहर ने बताया कि रक्षामंत्री ने उनसे पूछा कि आगरा में इतने संक्रमित कैसे हो गए? साथ ही सब्जी, दूध सहित अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति की स्थिति के बारे में पूछा। यह भी जानकारी ली कि कुल कितने मरीजों की मौत हो चुकी, कितने ठीक हो गए हैं। मरीजों की ज्यादा संख्या पर उन्होंने चिंता जाहिर की। 
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री को बताया कि मरीजों को उपचार के लिए व्यवस्था को और बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन से लगातार बात हो रही है, कोशिश ऐसी व्यवस्था बनाने की है जिससे लॉकडाउन का पालन भी हो और लोगों को जरूरी चीजें मिल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने किया ट्वीट, आगरा में हालात खराब हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगरा के महापौर नवीन जैन के मुख्यमंत्री को भेजे खत को आधार बनाकर ट्वीट किया है कि आगरा शहर में हालात खराब हैं, रोज नए मरीज निकल रहे हैं, आगरा के महापौर का कहना है कि अगर सही प्रबंध न हुआ तो मामला हाथ से निकल जाएगा, पारदर्शिता बहुत जरूरी है, टेस्टिंग पर ध्यान जरूरी है।
 

केशव मौर्य ने सांसदों व विधायकों से ली जानकारी

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा के दोनों सांसदों और सभी विधायकों से बात की। एत्मादपुर के विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने आगरा की स्थिति के बारे में पूछा? लोगों की परेशानियों की जानकारी उन तक पहुंची है? 

उपमुख्यमंत्री जानना चाहते थे कि ऐसा क्यों हो रहा है? उन्हें बताया कि मरीजों के उपचार में दिक्कत आ रही है, क्योंकि कई अस्पताल बंद हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि वे इसे ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed