{"_id":"5fb906fef387944f30145f47","slug":"coronavirus-updates-76-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: नए मरीजों के आंकड़े में उछाल, कुल संक्रमितों की संख्या 8500 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: नए मरीजों के आंकड़े में उछाल, कुल संक्रमितों की संख्या 8500 पार
Sat, 21 Nov 2020 05:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Nov 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित नए मरीजों के आंकड़े में तेजी से उछाल आने लगा है। शनिवार को 76 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इससे पूर्व शुक्रवार को 65 मरीज मिले थे। संक्रमण बढ़ने से प्रशासन की चिंता फिर बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि कुल मरीजों का आंकड़ा 8540 पर पहुंच गया है। इनमें 7838 मरीज ठीक हो गए हैं। 160 मरीजों की मौत हो गई। 3.20 लाख लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 542 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
उधर, कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने के साथ प्रशासन ने फिर से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। आगरा में अब घर या मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान 100 से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकेंगे। कोविड-19 के प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने शादी समारोह में भीड़ रोकने के लिए 100 अधिक लोग जुटने पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।