{"_id":"5fa511458ebc3e9bc61cc0a0","slug":"coronavirus-updates-74-new-cases-of-covid-reported-in-four-days-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में कोरोना: फिर तेज होने लगी संक्रमण की रफ्तार, चार दिन में 74 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में कोरोना: फिर तेज होने लगी संक्रमण की रफ्तार, चार दिन में 74 मरीज मिले
Fri, 06 Nov 2020 02:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Nov 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले में कोरोना संक्रमण के मरीज फिर बढ़ने लगे हैं। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में संक्रमण के केस काफी घट गए थे लेकिन नवंबर की शुरुआत से ही मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं। अक्तूबर माह के अंतिम चार दिनों में 33 नए केस मिले थे, जबकि एक नवंबर से चार नवंबर तक 74 केस मिल चुके हैं। मरीज बढ़ने के बाद भी कोरोना से बचाव को लेकर सावधानी नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में कोरोना संक्रमण के केस कम होने जाने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की थी। अक्तूबर माह में 26 और 27 तारीख को मात्र सात-सात केस मिले थे। 28 को 11 और 29 अक्तूबर को मात्र छह केस मिले थे। 31 अक्तूबर को यह आकंड़ा मात्र छह मरीजों का रहा। मगर, नवंबर की शुरुआत से ही केस बढ़ना शुरू हो गए। एक नवंबर से चार नवंबर तक 74 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन
एक नवंबर को 16, दो को 18, तीन को 15 और चार नवंबर को एक साथ 25 केस मिले। त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के बीच लापरवाही नजर आती है। सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर आजाद मार्केट, बर्तन वाली गली, सराफा बाजार में खरीदारी करने वाले अधिकांश लोग और दुकानदार बिना मास्क लगाए नजर आते हैं। बाजार में ठेलों पर चूड़ी के तोड़े आदि ले जाने वाले मजदूर बिना मास्क के नजर आते हैं।
विज्ञापन
बाजार में निकले संक्रमण के केस
सदर बाजार में एक जनरल स्टोर के संचालक संक्रमित मिले। पिछले दिनों पांच हलवाई और कारीगर संक्रमित मिले थे। रेस्टोरेंट संचालक और मिठाई वि क्रेता चार नवंबर को संक्रमित मिले थे।
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। शासन ने भी कहा है कि जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। लोगों को अब भी उतनी ही सावधानी बरतनी है जितनी लॉकडाउन के दौरान बरती थी। मास्क जरूर लगाएं और दो गज की दूरी का पालन करें।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवींद्र लाल तिवारी ने कहा कि व्यापारियों से अपील है कि दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। जिस तरह से संक्रमण बढ़ रहा है उसमें सावधानी जरूरी है। जहां तक संभव हो भीड़ न लगाएं।