{"_id":"5fdb4e1e8ebc3e41a0706855","slug":"coronavirus-updates-33-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Agra: कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार के करीब, अब तक 95 फीसदी ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Agra: कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार के करीब, अब तक 95 फीसदी ठीक
Fri, 18 Dec 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना मामले: आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 33 नए मरीज और मिले। इससे कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 10 हजार के करीब पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि 95 मरीज फीसदी मरीज अब तक ठीक हो गए हैं। दिसंबर में संक्रमण की रफ्तार भी घटी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 9960 हो गई है। इनमें 9515 मरीज ठीक हो गए हैं। 169 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 276 मरीजों का उपचार चल रहा है। चार लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
नवंबर के मुकाबले दिसंबर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटी है। स्वस्थ होने की दर बढ़ी है। दिसंबर में औसतन 20 नए मरीज रोज मिल रहे हैं। मौसम में आए बदलाव के साथ जिलाधिकारी ने संक्रमण को लेकर खास सतर्कता बरकरार रखने की अपील की है।
विज्ञापन
आजाद नगर के एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित
आजाद नगर खंदारी के एक परिवार के तीन सदस्यों में बृहस्पतिवार को कोरोना की पुष्टि हुई। सरन आश्रम हॉस्पिटल के दो मरीजों और सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती देवरी रोड निवासी मरीज की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा बल्केश्वर के सीताराम कॉलोनी, राधा नगर, शहीद नगर, देहात क्षेत्रों में धनौली और अकोला में भी संक्रमित पाए गए हैं।
आजाद नगर खंदारी के एक परिवार के तीन सदस्यों में बृहस्पतिवार को कोरोना की पुष्टि हुई। सरन आश्रम हॉस्पिटल के दो मरीजों और सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती देवरी रोड निवासी मरीज की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा बल्केश्वर के सीताराम कॉलोनी, राधा नगर, शहीद नगर, देहात क्षेत्रों में धनौली और अकोला में भी संक्रमित पाए गए हैं।