फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus updates 14 new cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: संक्रमण की रफ्तार के साथ कम हुई सक्रिय मामलों की संख्या

Mon, 04 Jan 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
coronavirus updates 14 new cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी के लिए राहत की खबर है। एक तरफ जहां कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार कम हुई है, साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या भी लगातार घट रही है। दूसरी तरफ कोरोना की वैक्सीन के टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास की तैयारियां शुरू हो गईं है। 

विज्ञापन

आगरा में रविवार को 14 नए मरीज मिले। इससे पूर्व शनिवार को 17 संक्रमित मिले थे। जिले में रविवार को कुल संक्रमित का आंकड़ा 10286 पर पहुंच गया। इनमें 9949 मरीज ठीक हो गए हैं। 170 की मौत हो चुकी है। जिले में अब 167 सक्रिय मामले रह गए हैं। 
विज्ञापन

प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार रविवार तक 438819 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.72 फीसदी पर पहुंच गई है। संक्रमण की दर घटकर 2.34 फीसदी रह गई है। उधर, पांच जनवरी को कोरोना का टीका लगाने का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के पूर्वाभ्यास में छह बूथों पर 150 लोग शामिल किए हैं। इसके लिए सोमवार को टीका लगवाने के लिए इनके पंजीकृत नंबर पर बूथ का नाम, समय और तारीख का मैसेज पहुंचेगा। कोरोना की वैक्सीन के रिहर्सल के लिए डमी पोर्टल तैयार किया गया है।

बूथों पर आइसबॉक्स में रखकर भेजी जाएंगी वैक्सीन
सीएमओ कार्यालय में बने वैक्सीन डिपो में चार आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर (आईएलआर) स्थापित किए गए हैं। संभावना है कि -2 से -आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर वैक्सीन सुरक्षित रखी जाएंगी। वैसे -86 डिग्री सेल्सियस तक के डीप फ्रीजर हैं। वैक्सीन डिपो से आइस बॉक्स में वैक्सीन बूथ तक पहुंचाई जाएंगी।

पूर्वाभ्यास में सबकुछ होगा बस वैक्सीन नहीं लगेगी
सीएमओ डॉ. आरसपी पांडेय ने बताया कि टीकाकरण का पूर्वाभ्यास वास्तविक टीकाकरण के तरीके से होगा, सिर्फ वैक्सीन नहीं लगेगी। चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ के अवकाश भी निरस्त कर दिए हैं, वैसे कोरोना के कारण स्टाफ दस महीने से छुट्टी पर नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed