फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Update Today 15 new cases of covid in Agra

आगरा में बुजुर्गों को चपेट में ले रहा कोरोना संक्रमण, नए मरीजों में आधे ज्यादा मरीज 60 साल के पार

Sun, 05 Jul 2020 09:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Jul 2020 09:52 AM IST
सार

  • ताजनगरी में कोरोना वायरस का संक्रमण बुजुर्गों पर कहर बनकर टूट रहा है। शनिवार को मिले 15 मरीजों में से आठ की उम्र 60 साल से अधिक की है।

विज्ञापन
Coronavirus Update Today 15 new cases of covid in Agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है। शनिवार को 15 नए कोरोना मरीज और बढ़ गए। अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1282 हो गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि कुल मृतक संख्या 90 है। अब तक 1053 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 

विज्ञापन


आगरा में 25 हजार से अधिक मरीजों की कोरोना जांच हो चुकी है। शहर के अलग-अलग अस्पतालों में 139 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। राहत की बात यह है कि नए कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी होने में 60 दिन का समय लगा। यह शुरुआती दौर में काफी तेजी से बढ़े थे। 
विज्ञापन



बुजुर्गों को ज्यादा खतरा

शहर में कोरोना संक्रमण बुजुर्गों पर कहर बनकर टूट रहा है। शनिवार को मिले 15 मरीजों में से आठ की उम्र 60 साल से अधिक की है। आवास विकास कॉलोनी में तीन मरीज मिले हैं। अजीत नगर और सिविल लाइन में भी संक्रमण पहुंच गया है। ट्रांस यमुना कॉलोनी, सिकंदरा, ताजगंज, पिनाहट, आवास विकास कॉलोनी में संक्रमण के नए मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में 72 साल, 39 साल और 29 साल के व्यक्ति को कोरोना वायरस हुआ है। अजीत नगर में 81 साल और 42 साल के मरीज मिले हैं। ताजगंज में 30 साल, सदर में 38 साल, खरिया मोड़ में 42 साल के व्यक्ति  संक्रमित है। 

नार्थ ईदगाह में 72 साल के बुजुर्ग, 74 साल के बुजुर्ग, 70 साल के, अरेरा टीकरी, गोपालपुरा शमसाबाद में 45 साल और रामबाग में 13 साल के बच्चे की भी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सिविल लाइन निवासी 61 साल के बुजुर्ग, पिनाहट में 70 साल के बुजुर्ग और निजी अस्पताल सिकंदरा में 64 साल के बुजुर्ग भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed