फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus update tests for covid 19 will be soon in sn medical college agra

Corona Virus: एसएन मेडिकल कॉलेज में होगी नमूनों की जांच, पहले दिन ट्रायल

Sat, 11 Apr 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Apr 2020 12:07 AM IST
सार

एक सप्ताह तक 45-50, बाद में 100 नमूनों की हो सकेगी जांच

विज्ञापन
coronavirus update tests for covid 19 will be soon in sn medical college agra
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज में शनिवार से कोरोना वायरस की जांच शुरू हो जाएगी। पहले दिन ट्रायल होगा। एक सप्ताह तक 45-50 नमूनों की जांच हो सकेगी। सात दिन बाद 100 नमूने रोज जांचे जा सकेंगे। 
विज्ञापन


माइक्रो बायलॉजी विभाग की नई आठ मंजिला इमारत में वायरोलॉजी लैब बनी हुई है। यहां अभी स्वाइन फ्लू की जांच हो रही है। कोरोना की जांच के लिए किट और रसायन उपलब्ध हो गए हैं। शनिवार को यहां नमूनों की जांच कर ट्रायल होगा।
विज्ञापन


जांच के बाद नमूना और रिपोर्ट किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ भेजी जाएगी। यहां नमूने की दोबारा जांच होने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज की जांच से मिलान किया जाएगा। जांच समान होने के बाद सभी नमूनों की यहीं जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच रिपोर्ट मिलने में कम समय लगेगा

पहले सप्ताह 45-50 नमूने जांचे जाएंगे, फिर एक सप्ताह के बाद 100 नमूने जांचे जा सकेंगे। स्टाफ की बात करें तो विभाग में छह लेबोरेट्री टेक्नीशियन, दो जूनियर रेजीडेंट और दो वरिष्ठ चिकित्सक हैं।

यह किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ से दो-दो दिन की ट्रेनिंग पा चुके हैं। डीएम प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि एसएन में जांच शुरू होने से बड़ी राहत मिलेगी। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एके आर्या ने कहा कि एसएन में जांच, इलाज की सुविधा होने से कोरोना वायरस की लड़ाई और आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed