फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Update: one more positive report of covid 19 test in mainpuri

मैनपुरी: जमातियों के संपर्क में आए युवक की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Fri, 10 Apr 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Apr 2020 12:06 AM IST
Coronavirus Update: one more positive report of covid 19 test in mainpuri
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में संक्रमित जमातियों के संपर्क में आए एक युवक की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार देर रात सैफई मेडिकल कॉलेज से मिली प्रथम जांच रिपोर्ट के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने इसकी पुष्टि की है। 


सीएमओ ने बताया कि युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भोगांव में बनाए गए लेवल-1 आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। बता दें कि मैनपुरी में अब तक कोरोना से संक्रमित तीन मरीज मिल चुके हैं। अगर इसकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आती है तो यह चौथा मामला होगा। 


कस्बा घिरोर में शामली से आए तीन जमाती पांच अप्रैल को जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इन्हें सीएचसी भोगांव के लेवल-1 आइसोलेशन वार्ड में रखने के साथ ही इनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई थी। 
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

छह अप्रैल को घिरोर के 25 लोगों को क्वारंटीन सेंटर नवोदय विद्यालय भोगांव में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद कुल 40 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। इसमें बुधवार देर रात 25 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। 

इसमें एक युवक प्रथम जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये युवक घिरोर में जमातियों के संपर्क में आया था। युवक को क्वारंटीन सेंटर से सीएचसी भोगांव में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। यहां उसका उपचार चल रहा है। सीएमओ ने कहा कि युवक का सैंपल लेकर दोबारा जांच के लिए भेजा जाएगा। 

अन्य 15 रिपोर्ट भी निगेटिव 

बुधवार की रात 25 लोगों की जांच रिपोर्ट आने के बाद 15 रिपोर्ट बाकी थीं। बृहस्पतिवार को वे 15 रिपोर्ट भी प्राप्त हो गईं। हालांकि इन रिपोर्ट में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। 

सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि सभी 40 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। घिरोर निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को आइसोलेशन वार्ड एक में भर्ती कराया गया है। घिरोर निवासी प्रथम जांच में पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की दूसरी जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा जाएगा।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed