{"_id":"5ea328dd8ebc3e90240f6f73","slug":"coronavirus-update-nodal-officers-posted-in-covid-19-affected-agra-and-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग में एडीजी जोन अजय आनंद आगरा, आईजी रेंज ए सतीश गणेश फिरोजाबाद के नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग में एडीजी जोन अजय आनंद आगरा, आईजी रेंज ए सतीश गणेश फिरोजाबाद के नोडल अधिकारी
Sat, 25 Apr 2020 12:43 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
एडीजी जोन आगरा अजय आनंद, आईजी रेंज ए सतीश गणेश
- फोटो : अमर उजाला
आगरा का नोडल अधिकारी एडीजी जोन आगरा अजय आनंद को बनाया गया है। फिरोजाबाद की जिम्मेदारी आईजी रेंज ए सतीश गणेश को दी गई है। ये अधिकारी अगले एक सप्ताह तक इन जिलों में रहकर स्थानीय पुलिस से समन्वय करते हुए वहां मरीजों के उपचार व कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करेंगे।
इन अधिकारियों को उन जिलों में हॉटस्पॉट्स चिह्नित इलाकों में जरूरी व्यवस्था और लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने की भी जिम्मेदारी होगी। इन्हें प्रतिदिन जिले में हो रहे कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजनी होगी।
प्रदेश के 18 ऐसे जिले जहां कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या अधिक है, उनमें वरिष्ठ आईएएस अफसर, आईजी स्तर के पुलिस अधिकारी व वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी को बतौर नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए थे।

Trending Videos
प्रदेश में सबसे ज्यादा आगरा में मरीज
प्रदेश में शुक्रवार शाम तक सबसे ज्यादा 348 कोरोना मरीज आगरा में मिल चुके हैं। चिंताजनक बात यह कि एक से 24 अप्रैल तक ऐसा कोई भी दिन नहीं गया, जिस दिन यहां कोरोना मरीज न मिले हो। मार्च के 31 दिनों में सिर्फ 12 मरीज थे, जो 24 अप्रैल तक बढ़कर 348 हो गए।
फिरोजाबाद में संक्रमितों की संख्या 71 है। इनमें सात मामले शुक्रवार को मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि सात लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। इनमें से तीन लोग ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हो गई है। सक्रिय मामले 68 हैं।