फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Update News: three death and 493 new cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना का कहर: 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत, रिकॉर्ड 493 नए संक्रमित मिले

Wed, 21 Apr 2021 10:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Apr 2021 10:34 AM IST
सार

आगरा में कोरोना संक्रमण का प्रकोप जानलेवा साबित हो रहा है। मंगलवार को तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Coronavirus Update News: three death and 493 new cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज का आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस बेकाबू हो चुका है। रोज रिकॉर्ड तोड़ नए मरीज मिल रहे हैं। स्थिति यह है कि घर से बाहर निकलना अब खतरे से खाली नहीं है। मंगलवार को तीन और मरीजों की मौत हो गई। 24 घंटे में रिकॉर्ड 493 नए मरीज भी मिले हैं। पिछले तीन दिन में 11 मरीज दम तोड़ चुके हैं, जबकि 1410 लोग संक्रमित हुए हैं। 

विज्ञापन


रात्रि कर्फ्यू और तमाम पाबंदियां कोरोना संक्रमण की रोकथाम में बेअसर साबित हो रही हैं। संक्रमण का प्रकोप जानलेवा साबित हो रहा है। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना से अब तक कुल 196 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिनमें 11 मौतें बीते 72 घंटे के दौरान दर्ज हुई हैं। मंगलवार को तीन, सोमवार और रविवार को चार-चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


मंगलवार को 493 नए मरीज मिलने से सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2994 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को 469 और रविवार को 448 मरीज मिले थे। इस तरह तीन दिन में 1410 मरीज मिल चुके हैं। अब तक कुल 14490 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 11297 लोग ठीक हो गए हैं। नए मरीज बढ़ने से स्वस्थ होने की दर 77.96 फीसदी रह गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाह में दरोगा समेत 11 पॉजिटिव मिले
बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए 52 नमूने लिए गए। जिनमें 11 लोग पॉजिटिव मिले। इनमें बाह थाने में तैनात एक दरोगा, भदरौली के दंपती, दो स्वास्थ्यकर्मी, खेड़ा राठौर, पिनाहट, टीचर्स कॉलोनी, अशोक नगर, बटेश्वर, रुदमुली के एक-एक लोग शामिल हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सभी को होम आइसोलेट किया गया है। 

सीकरी में चार स्वास्थ्यकर्मी समेत 20 और संक्रमित 
फतेहपुर सीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी में मंगलवार को 46 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इस दौरान चार स्वास्थ्यकर्मियों समेत 20 लोग संक्रमित मिले। इसमें किरावली, उन्देरा, मंडी गुड़, सीकरी कस्बा, मंडी मिर्जा खां, रसूलपुर, चुरियारी, दूरा, टीकरी के लोग शामिल हैं। वहीं सीएचसी पर मंगलवार को 120 लोगों ने कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाई। 


संबंधित खबर- यूपी: कोरोना संक्रमण से कासगंज के एएसपी की पत्नी का निधन, नोएडा में चल रहा था इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed