फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus update in hindi: FIR against 14 persons in Agra

Coronavirus: आगरा में 11 जमाती और उनको पनाह देने वाले तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 08 Apr 2020 01:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Apr 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
coronavirus update in hindi: FIR against 14 persons in Agra
FIR
आगरा जिले के थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव सहता आए 11 जमाती और इनको पनाह देने वाले तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली से आया जमाती कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है। 
विज्ञापन


सीओ अछनेरा वीएसवीर कुमार के निर्देशन में चौकी इंचार्ज कुकथला आजाद सिंह ने तफ्तीश की तो जो तथ्य निकलकर सामने आए, उससे पुलिस प्रशासन के होश उड़े हो गए। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि शामली से 11 जमातियों का एक दल नेपाल से होकर दिल्ली के निजामुद्दीन पहुंचा था। वहां तब्लीगी जमात में शामिल होकर 16 मार्च को गांव सहता पहुंचा था। मस्जिद और घरों में लोगों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में गए थे जमाती

ये जमाती 25 मार्च को गांव मघटई, बिचपुरी भी गए थे। आगरा के आजमपाड़ा सहित विभिन्न इलाकों में लोगों से संपर्क कर रहे थे। जांच में एक जमाती के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन हरकत में आया और सूचना जुटाई गई। 

पुलिस की पड़ताल में पता चला कि गांव की मस्जिद के मौलवी सिकंदर निवासी आजमपाड़ा, शाहगंज और गांव के ही शौकत व सलीम ने इनको पनाह दी थी। जमातियों को लगातार गांव में घुमाया गया। 

सीओ अछनेरा बीएसवीर कुमार ने बताया कि कुकथला चौकी प्रभारी आजाद सिंह ने थाना अछनेरा में सिकंदर, शौकत और सलीम सहित 11 जमातियों के खिलाफ धारा 188, 269, 270 में अभियोग पंजीकृत कराया है। गांव में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।

ग्रामीणों की नहीं हुई जांच

गांव में आए जमातियों में से एक के पॉजिटिव निकलने के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें तो खबर भी नहीं हुई कि गांव में जमाती आ रहे हैं। 

एक संदिग्ध गाड़ी जरूर आती-जाती थी। प्रशासन द्वारा भी अभी तक गांव में सैनिटाइजर और एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं कराया गया है। जमातियों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed