{"_id":"5f016bf83120d16be2066c48","slug":"coronavirus-update-20-new-patients-of-covid-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में कोरोना का प्रकोप, 20 नए मरीज मिले, वृंदावन के 90 वर्षीय संत की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में कोरोना का प्रकोप, 20 नए मरीज मिले, वृंदावन के 90 वर्षीय संत की मौत
Sun, 05 Jul 2020 11:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:28 AM IST
सार
- दो आशा कार्यकर्ता, दो बंदी और वृंदावन के निजी अस्पताल के 92 साल के स्वामी पॉजिटिव केसों में शामिल
विज्ञापन
coronavirus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले में शनिवार को 20 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें तीन जांच रिपोर्ट निजी लैब से आईं हैं। पॉजिटिव केसों में दो आशा कार्यकर्ता, दो बंदी, फार्मासिस्ट की पत्नी व बेटी और वृंदावन के निजी अस्पताल के 92 साल के स्वामी शामिल हैं।
विज्ञापन
जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 406 हो गई है। इधर, शुक्रवार को पॉजिटिव आए वृंदावन के एक निजी अस्पताल के 90 वर्षीय संत की शनिवार की शाम मौत हो गई। इससे जिले में संक्रमित मृतक संख्या 14 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
सीएचसी नौहझील में कार्यरत और फरह के गांव बिरोनी खुर्द निवासी आशा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमित मिली। गांव के अलावा संक्रमित आशा अस्पताल में भी कई लोगों से मिली थी। आशा के संपर्क में आने वाले एक दर्जन से ज्यादा लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
सौंख निवासी स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट की पत्नी और बेटी भी संक्रमित मिली हैं। इससे पहले फार्मासिस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। छाता से 63 वर्षीय महिला, कृष्णा नगर के बैंक कालोनी निवासी युवक, भूतेश्वर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति और 16 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
फरह के गांव फातिहा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, कोसीखुद के अस्थाई जेल में निरुद्ध दो बंदी युवक, टैकमेन सिटी से महिला, मथुरा शहर से एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है। वृंदावन के 92 वर्षीय संत संक्रमित मिले हैं।
फरह के गांव फातिहा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, कोसीखुद के अस्थाई जेल में निरुद्ध दो बंदी युवक, टैकमेन सिटी से महिला, मथुरा शहर से एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है। वृंदावन के 92 वर्षीय संत संक्रमित मिले हैं।