फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus suspects runaway without health test in mathura

Coronavirus: मथुरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख भाग गया युवक, पुलिस को दी सूचना

Mon, 30 Mar 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus suspects runaway without health test in mathura
स्वास्थ्य विभाग की टीम (फाइल) - फोटो : Amar Ujala
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं। मथुरा जिले के एक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही युवक भाग गया। टीम ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। ग्रामीणों ने युवक को कोरोना संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम को रविवार सुबह सूचना मिली थी कि मांट क्षेत्र के एक गांव में दूसरे प्रदेश से युवक आया है। वो अस्वस्थ है। सूचना पर मांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम अधीक्षक डॉ. विकास जैन के नेतृत्व में गांव पहुंच गई। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम को देख युवक भाग खड़ा हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने काफी देर तक तलाश की गई, वो नहीं मिला। डॉ. विकास जैन ने बताया कि इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है। उधर, पुलिस उक्त युवक की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नोएडा से लौटे युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव 

नौहझील के एक गांव निवासी युवक में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। युवक नोएडा की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसके साथ में काम करने वाले तीन लोगों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण मिले थे। 

इसके बाद वो बृहस्पतिवार को गांव लौट आया। युवक को जुकाम, खांसी और बुखार होने पर शुक्रवार को युवक ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को जिला अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। 

युवक के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे। रविवार को युवक की कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। फिलहाल युवक जिला अस्पताल में ही भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed