{"_id":"5e6cdca38ebc3ea7e75c4322","slug":"coronavirus-suspected-found-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का डर: संक्रमित कारोबारी के ससुर अस्पताल में भर्ती, सैंपल जांच को भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का डर: संक्रमित कारोबारी के ससुर अस्पताल में भर्ती, सैंपल जांच को भेजे गए
Sun, 15 Mar 2020 09:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Mar 2020 09:17 AM IST
सार
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। हाल ही में विदेश यात्रा से लौट कर आए नौ लोग चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। हाल ही में विदेश यात्रा से लौट कर आए नौ लोग चिह्नित किए हैं। ये लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। कोरोना की आशंका पर एक संदिग्ध मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। इसका ब्लड सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।
शहर में बैंक के पूर्व प्रबंधक के आगरा निवासी बेटी और दामाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उन्हें पिछले रविवार को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया था। पूर्व प्रबंधक भी उनके साथ दिल्ली गए थे। मरीजों के संपर्क में आए पूर्व प्रबंधक के बारे में आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने फोन कर फिरोजाबाद सीएमओ को जानकारी दी थी।
शनिवार को सीएमओ ने एंबुलेंस भेजकर पूर्व प्रबंधक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए आदेश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध मरीज के आवास पर पहुंची। एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) लाया गया।

रिश्तेदार ने कहा- नहीं है कोई दिक्कत
जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड को जाने वाला रास्ता अंदर से बंद कर दिया गया है। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए अलीगढ़ में भेज दिए गए हैं। पूर्व प्रबंधक का कहना था कि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। खांसी, जुकाम या अन्य समस्या भी नहीं है।
सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित का कहना है कि एक व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के संपर्क में आया है। हमारे पास आगरा सीएमओ का फोन आया था। इसलिए हमने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। जांच रिपोर्ट आने तक विशेष वार्ड में ही रखा जाएगा।
विदेश यात्रा से लौटे नौ लोगों से किया जा रहा संपर्क
कुछ दिनों में विदेश यात्रा से लौटे सुहागनगरी के नौ लोगों की सूची केंद्र सरकार की ओर से सीएमओ कार्यालय भेजी गई है। इनसे स्वास्थ्य विभाग संपर्क कर रहा है। हालांकि इन नौ लोगों की किसी प्रकार की जांच नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग इनसे संपर्क करने में जुट गया है।

विदेश से लौटने वालों पर नजर
जो नौ लोग विदेश से लौटे हैं वे शहर के मोहल्ला आर्य नगर, इंदिरा कॉलोनी, एका, शिकोहाबाद, जसराना के निवासी हैं। स्वास्थ्य विभाग इनसे संपर्क कर उनसे कोरोना वायरस के लक्षण पूछ रहा है। अभी तक मिल चुके कुछ लोगों ने किसी भी प्रकार के लक्षण होने से इंकार किया है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अस्पताल में विशेष वार्ड में भर्ती रहने को कहा है, लेकिन इन लोगों ने अस्पताल में भर्ती होने से इंकार कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों से घर से न निकलने की सलाह दी है। सीएमओ ने बताया कि विदेश से लौट कर आए नौ लोगों की सूची में मिली है। हमारे एसीएमओ व टीमें इन लोगों से लगातार संपर्क करने का प्रयास कर रही हैं।
होटल में विदेशी को नहीं दिया कमरा
कोरोना के डर के कारण होटलों में विदेशी लोगों को कमरा नहीं दिया जा रहा है। शहर के प्रमुख होटल में दो दिन पूर्व एक विदेशी आया था। मगर उसे होटल में रुकने की अनुमति नहीं दी गई थी। विदेशी से दो घंटे तक आग्रह करता रहा। किंतु उसका आग्रह स्वीकार नहीं किया गया।