फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus panic create in indusland bank agra

कोरोना संदिग्ध आने की सूचना पर निजी बैंक में हड़कंप, दहशत में फूट-फूटकर राईं महिला कर्मी

Sat, 21 Mar 2020 01:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Mar 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
coronavirus panic create in indusland bank agra
बैंक से बाहर निकले लोग - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के साथ लोगों में दहशत में बढ़ती जा रही है। आगरा के संजय प्लेस स्थित इंडसइंड बैंक में शनिवार को कोरोना संदिग्ध होने से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


दहशत में आई एक महिला फूट-फूटकर रो पड़ी। उधर, विजयनगर में विदेश यात्रा से लौटे युवक को रैपिड रिस्पांस टीम अस्पताल लेकर गई है। जांच के लिए उसके सैंपल लिए गए हैं। 
विज्ञापन


संजय प्लेस स्थित इंडसइंड बैंक में मलयेशिया से चार दिन पहले एक ट्रेनर के आया था। लोगों ने उसे कोरोना संदिग्ध बताया। इस बात की भनक लगी तो शनिवार को बैंक के कर्मचारी बाहर आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोने लगी महिला कर्मी

बैंक में कार्यरत महिलाएं दहशत की वजह से रोने लगी। सूचना मिलते ही बैंक में पुलिस पहुंच गई। हालांकि ट्रेनर के स्वास्थ्य को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस जानकारी जुटा रही है। 

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आईएसबीटी पर एक महिला की तबियत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे जिला अस्पताल लेकर आई। उसकी जांच की जा रही है। 

विजय नगर में बीते दिनों एक युवक विदेश से लौटा है। इसकी जानकारी पर शनिवार सुबह रैपिड रिस्पास टीम उसके घर पहुंच गई। जांच के लिए युवक को जिला अस्पताल लाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed