{"_id":"607d88024d437e1ba16dbb6e","slug":"coronavirus-news-recovery-rate-drop-of-covid-patient-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 10 दिन में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर में 13.26 फीसदी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 10 दिन में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर में 13.26 फीसदी गिरावट
Tue, 20 Apr 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:09 AM IST
सार
10 अप्रैल को संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 92.91 फीसदी थी, 19 अप्रैल को 79.65 ही रह गई। इससे कारण गंभीर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे मरीजों के ठीक होने की दर लगातार कम होती जा रही है। गत 10 दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर में 13.26 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने का औसत 10 अप्रैल को 92.91 फीसदी था और 102 मरीज संक्रमित हुए थे। 19 अप्रैल को संक्रमण के 469 नए मामले सामने आए। जबकि मरीजों के ठीक होने दर घटकर 79.65 फीसदी रहा गया। पहले जो संक्रमित तीन से चार दिन में ठीक हो रहे थे, अब उनको हफ्ते भर से अधिक लग राह है।
विज्ञापन
तेजी से बढ़ी रही संक्रमितों की संख्या
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि दिनों-दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गंभीर मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। इससे मरीजों के ठीक होने की दर घट रही है। इस समय लोगों को कोरोना से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाने होंगे। बिना वजह घर से बाहर न निकलें। मास्क जरूर लगाएं। सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
Trending Videos
तारीख संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर
10 अप्रैल 102 92.91
11 अप्रैल 119 92.48
12 अप्रैल 130 91.96
13 अप्रैल 197 90.75
14 अप्रैल 242 89.59
15 अप्रैल 275 88.06
16 अप्रैल 346 86.18
17 अप्रैल 398 83.99
18 अप्रैल 448 81.67
19 अप्रैल 469 79.65
जांच कराने वाले 11.68 फीसदी संक्रमित
सोमवार को कोरोना संक्रमण के 469 नए मामले सामने आए। जबकि जांच 4009 लोगों की गई थी। जांच कराने वाले 11.69 फीसदी लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि बीते 48 घंटे में 8 मरीजों की मौत और 917 मरीज मिलने से हालात बेकाबू हैं।
संबंधित खबर- आगरा में कोरोना: नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, चार मरीजों ने तोड़ा दम, 469 नए मरीज मिले
10 अप्रैल 102 92.91
11 अप्रैल 119 92.48
12 अप्रैल 130 91.96
13 अप्रैल 197 90.75
14 अप्रैल 242 89.59
15 अप्रैल 275 88.06
16 अप्रैल 346 86.18
17 अप्रैल 398 83.99
18 अप्रैल 448 81.67
19 अप्रैल 469 79.65
जांच कराने वाले 11.68 फीसदी संक्रमित
सोमवार को कोरोना संक्रमण के 469 नए मामले सामने आए। जबकि जांच 4009 लोगों की गई थी। जांच कराने वाले 11.69 फीसदी लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि बीते 48 घंटे में 8 मरीजों की मौत और 917 मरीज मिलने से हालात बेकाबू हैं।
संबंधित खबर- आगरा में कोरोना: नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, चार मरीजों ने तोड़ा दम, 469 नए मरीज मिले