{"_id":"60718ed48ebc3e59144f203e","slug":"coronavirus-news-more-than-one-hundred-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: दूसरी लहर में बेकाबू हुआ संक्रमण, 24 घंटे में 100 से अधिक नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: दूसरी लहर में बेकाबू हुआ संक्रमण, 24 घंटे में 100 से अधिक नए मरीज
Sat, 10 Apr 2021 05:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Apr 2021 05:24 PM IST
सार
- ताजनगरी में कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 625 पर पहुंचा
- कोरोना काल के 14 महीनों में 180 मरीजों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण बेकाबू हो गया है। इस साल पहली बार एक दिन में 100 से ज्यादा मरीज मिले हैं। शनिवार को कोरोना के 102 नए मरीज दर्ज हुए। इससे सक्रिय मामलों की संख्या 625 पर पहुंच गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने कहा कि अगर नए मरीज कम नहीं हुए तो सख्त कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 6.56 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें 11353 संक्रमित पाए गए। कुल संक्रमितों में से 10548 मरीज ठीक हो गए हैं। 180 मरीजों की मौत हो चुकी है।शहर में 72 से अधिक इलाकों में नए मरीज मिले हैं। नए मरीज मिलने से स्वस्थ होने की दर घटकर 92.91 फीसदी रह गई है।
विज्ञापन
अप्रैल में ऐसे बढ़ा संक्रमण
एक अप्रैल- 15
दो अप्रैल- 49
तीन अप्रैल- 68
चार अप्रैल- 58
पांच अप्रैल- 72
छह अप्रैल- 82
सात अप्रैल- 73
आठ अप्रैल- 43
नौ अप्रैल- 67
10 अप्रैल- 102
अप्रैल में 16 चिकित्सक भी हुए संक्रमित
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक तरफ 16 चिकित्सक और 23 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, वहीं गंभीर मरीजों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ गई है। नॉन कोविड मरीजों की संख्या में भी उछाल आया है। इससे मेडिकल कॉलेज में दोहरी परेशानी खड़ी हो गई है। सप्ताहभर में 39 चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने से अब कोविड-नॉन कोविड मरीजों के इलाज पर असर पड़ने लगा है।
इमरजेंसी में नॉन कोविड और कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिए बने वार्ड फुल हो गए हैं। मजबूरी में मरीजों को आठ से दस घंटे में यहां से वार्ड में शिफ्ट करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में 60 बेड हैं। बीते सप्ताह से हर दिन 30 से 35 मरीज गंभीर हाल में भर्ती हो रहे हैं। इससे पहले केवल 20 मरीज तक ही यहां आ रहे थे।