{"_id":"608517d2b697347fb413b37f","slug":"coronavirus-news-four-deaths-and-192-new-cases-of-covid-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में कोरोना: संक्रमण से चार मरीजों की मौत, 24 घंटे में 192 लोग पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में कोरोना: संक्रमण से चार मरीजों की मौत, 24 घंटे में 192 लोग पॉजिटिव मिले
Sun, 25 Apr 2021 12:48 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:48 PM IST
सार
जिले में शनिवार को भी मौत का सिलसिला नहीं थमा। 24 घंटे में चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं नए मरीजों के आंकड़े में कमी आई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण से शनिवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 192 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इससे जहां मरने वालों की संख्या 144 हो गई है तो वहीं संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़कर 11258 हो गई है। एक्टिव केस 2767 हैं।
विज्ञापन
कोसीकलां में विद्युत कर्मचारी के साथ एक महिला की केडी मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई, जबकि वृंदावन आश्रय सदन की एक महिला ने केएम मेडिकल कॉलेज में तथा मथुरा के लक्ष्मी नगर की रहने वाली महिला ने भी कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में मथुरा में 50, मथुरा रिफाइनरी नगर में 11, टाउनशिप, न्यू प्रकाश नगर, कोसीकलां, चौमुंहा, छाता, वृंदावन, राधापुरम स्टेट, राधिका बिहार, वेटरनरी कालेज, राधापुरम कॉलोनी, जज कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, नौहझील, पीडब्ल्यूड़ी, संत नगर, राधाटाउन के बाद, आनंदपुरी,, गोवर्धन, फरह, मयूर बिहार, विश्वलक्ष्मी नगर, कृष्णबिहार, बलदेव में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
ऑक्सीजन की कालाबाजारी
कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे के बीच जब एक एक जिंदगी को बचाने की जंग हो रही है ऐसे में कुछ मुनाफाखोर और कालाबाजारी करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। ऑक्सीजन की मारामारी के बीच गैस एजेंसी संचालक ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं।
बताया जाता है कि भूतेश्वर स्थित एक गैस एजेंसी संचालक के यहां जिला अस्पताल के लिए आए ऑक्सीजन सिलिंडर मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह देखकर गैस एजेंसी संचालक दुकान का ताला लगाकर भाग गया। लेकिन काफी देर तक जांच के बाद पुलिस वापस लौट आई।
जनपद के अस्पतालों की स्थिति
केएम मेडिकल कॉलेज --105 ऑक्सीजन बेड
केडी मेडिकल कॉलेज --120 ऑक्सीजन बेड
नयति -- 135 ऑक्सीजन बेड
आरकेएमएस वृंदावन --100 ऑक्सीजन बेड
जिला अस्पताल -- 34 ऑक्सीजन बेड
संयुक्त जिला अस्पताल वृंदावन -54 ऑक्सीजन बेड