आगरा में भयावह हालात: हर घंटे 10 लोग हो रहे कोरोना संक्रमित, 48 घंटे में 339 मरीज बढ़े
ताजनगरी में बुधवार को कोरोना संक्रमण 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि सर्वाधिक 242 नए मरीज मिले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के कारण आगरा में हालात भयावह हो गए हैं। हर घंटे 10 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को 24 घंटे में पहली बार सर्वाधिक 242 मरीज मिलने से पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। सुल्तानगंज निवासी 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक संख्या अब 183 हो गई है।
ताजनगरी में संक्रमण के मामले रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। सितंबर के बाद फिर अप्रैल में दूसरी लहर चरम पर है। पांच दिनों से संक्रमण का नया ट्रेंड देखने में आ रहा है। बीते 48 घंटे में 339 मरीज बढ़े हैं। बुधवार को 242 मरीज मिले हैं। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1070 पर पहुंच गया।
कुल मरीजों का आंकड़ा भी 12 हजार पार कर 12041 हो गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सुल्तानगंज निवासी 65 वर्षीय महिला की संक्रमित होने से एसएन में मृत्यु हो गई। कोरोना मरीज को फेफड़ों में संक्रमण होने के बाद बचाया नहीं जा सका।
800 से अधिक संपर्कों की जांच
मरीजों की संख्या बढ़ने से संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच में भी रैपिड रिस्पांस टीमों के पसीने छूट रहे हैं। मंगलवार को मिले 197 मरीजों के संपर्क में आए करीब 800 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बुधवार को मिले नए मरीजों में 70 से 80 मरीज ऐसे हैं जो संक्रमितों के संपर्क में आकर बीमार हुए।
दयालबाग शहर में सबसे बड़ा हॉटस्पॉट
शहर में दयालबाग सबसे बड़े हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है। यहां पिछले एक साल में 350 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। फिर नए मरीज मिलने से प्रशासन ने दयालबाग को सबसे ज्यादा संक्रमण प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। कमला नगर, शाहगंज, मंटोला, बोदला, जगदीशपुरा, सिकंदरा ऐसे क्षेत्र हैं, जो पूर्व में हॉस्टस्पॉट रह चुके हैं। डीएम पीएन सिंह के मुताबिक 140 नए माइक्रो कंन्टेन्मेंट जोन बने हैं।
पांच दिन में भयावह हुए हालात
10 से 14 अप्रैल तक पांच दिनों कोरोना कंट्रोल से बाहर हो गया है। जहां 5 से 9 अप्रैल तक 337 नए मरीज मिले थे वहीं 10 से 14 अप्रैल तक यह तीन गुना बढ़ कर 790 हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि नए स्ट्रेन में संक्रमण के फैलने की क्षमता अधिक होने से नए मरीज बढ़ गए हैं।
संबंधित खबरें-
आगरा में बेकाबू कोरोना संक्रमण: 24 घंटे में नए मरीजों का बना रिकॉर्ड, 242 पॉजिटिव मिले, 183वीं मौत
कोरोना: जवाहर तापीय परियोजना के 19 कर्मचारी सहित 80 पॉजिटिव मिले, एटा में 2519 हुई संक्रमितों की संख्या