फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus news: children in the grip of coronavirus second wave in agra

आगरा में कोरोना: दूसरी लहर में मासूमों पर 'खतरा', 15 दिनों में 73 बच्चे हुए संक्रमित

Tue, 06 Apr 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Apr 2021 12:10 AM IST
सार

  • पहले एक महीने में हो रहे थे 16-17 बच्चे संक्रमित
  • दूसरी लहर में 10 साल से कम उम्र के बच्चे भी बन रहे मरीज
  • बुजुर्ग, बीमार और बच्चों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत

विज्ञापन
coronavirus news: children in the grip of coronavirus second wave in agra
आगरा में कोरोना वायरस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बच्चे भी तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। जहां पहले औसतन हर महीने 16-17 बच्चे पॉजिटिव हो रहे थे। बीते 15 दिन में 73 बच्चों में वायरस की पुष्टि हुई है। अभी 10 साल से कम उम्र के कुल 219 बच्चे कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। 

विज्ञापन


इस वर्ष 20 मार्च तक की बात करें तो 10 साल से कम उम्र के 146 बच्चे संक्रमित हुए थे। इसके बाद से कोरोना वायरस की दूसरी लहर शुरू हुई और संक्रमण की दर तेजी से बढ़ी। इससे बच्चे भी अछूते नहीं रहे और 15 दिन में 73 बच्चे संक्रमित हो गए। इसमें से 115 बालक और 104 बालिकाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन


21 से 40 साल के लोग सबसे ज्यादा हुए संक्रमित
कोरोना वायरस से 21 से 40 साल के सबसे ज्यादा संक्रमित हुए हैं। इसमें कामकाजी लोग और छात्रों की संख्या अधिक है। कुल 10858 मरीजों में से इस आयु वर्ग के 4507 लोग संक्रमित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वालों में 45 साल से अधिक उम्र के 76 फीसदी
मरने वालों की बात करें तो 45 साल से अधिक उम्र के 76 फीसदी मरीजों ने दम तोड़ा। कुल 178 मृतकों में से 134 की उम्र 45 साल से अधिक की रही।

अभिभावक यह बरतें सावधानी
- बच्चों को बाजार, मॉल में ले जाने से बचें
- भीड़भाड़ वाले पार्क पर खिलाने से बचें
- विटामिन सी का सीरप-टैबलेट खिलाएं
- शादी-समारोह, पार्टी-सार्वजनिक स्थानों पर ले जाने से बचें
- आइसक्रीम खिलाने और रेफ्रिजरेटर के पानी पिलाने से बचें
- जैसा कि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल चतुर्वेदी ने बताया

कुल संक्रमित- 10858 
10 से कम उम्र: 219
11 से 20 साल: 682
21 से 40 साल: 4507
41 से 60 साल: 3665
60 से अधिक उम्र: 1785


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed