फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Mini Lockdown Strictness Will Increase Dm Orders

साप्ताहिक लॉकडाउन में बढ़ेगी सख्ती, डीएम ने जारी किए निर्देश, बिना मास्क के घूमने वालों पर बड़ा जुर्माना

Sat, 29 Aug 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 29 Aug 2020 12:15 AM IST
सार

बैठक में डीएम ने एडीएम सिटी व एसपी सिटी को जारी किए निर्देश. बाजारों में कराई जाएगी वीडियोग्राफी, साप्ताहिक लॉकडाउन में बढ़ेगी सख्ती

विज्ञापन
Coronavirus Mini Lockdown Strictness Will Increase Dm Orders
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार रात से शुरू हो रहे दो दिन के साप्ताहिक लॉकडाउन में सख्ती बढ़ेगी। बिना मास्क के घूमने वालों पर 55 घंटे शिकंजा कसा जाएगा और 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके अलावा बाजारों में वीडियोग्राफी की जाएगी। गुरुवार को बैठक कर डीएम प्रभु एन सिंह ने शनिवार और रविवार की बंदी में सख्ती करने के लिए एडीएम सिटी व एसपी सिटी को निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


कोरोना नियंत्रण को लेकर कोई ठोस कार्य योजना नहीं होने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद शासन ने डीएम प्रभु एन सिंह को साप्ताहिक बंदी में सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया दो दिन कोई घर से बाहर न निकले।
विज्ञापन


अपराजिताः पिता की बैसाखी बनीं, संघर्ष से सभी पर पाई जीत, पढ़ें इन जुझारू महिलाओं की सफलता की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


55 घंटे तक शहर में पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी कर घर से बाहर घूम रहे लोगों को चिह्नित करेगी। इनमें जो मास्क नहीं पहने मिलेंगे उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। 500 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। उन्होंने कहा सप्ताह के अन्य दिनों में दो गज की दूरी का पालन कराने के लिए सख्ती की जाएगी।
 

महिलाएं अधिक लापरवाह
एडीएम सिटी ने बताया बाजार व सड़कों पर महिलाएं अधिक लापरवाही बरत रही हैं। बिना मास्क घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा ऐसी महिलाओं को चिह्नित करने के लिए पुलिस की महिला अधिकारियों की एक टीम लगाई है।

दोबारा नहीं होगा लॉकडाउन
डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा दोबारा लॉकडाउन नहीं लगेगा। लोगों को अब इसके साथ सुरक्षा बरतते हुए जीने की आदत डाल लेनी चाहिए। उन्होंने कहा सोशल मीडिया ग्रुप पर पोस्ट व अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed