{"_id":"5ec185dd2bf6d12b173bc8b4","slug":"coronavirus-lockdown-updates-jamaatis-released-on-bail-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: डेढ़ महीने क्वारंटीन में रहे 21 जमाती जमानत पर छूटे, सात और अस्थायी जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: डेढ़ महीने क्वारंटीन में रहे 21 जमाती जमानत पर छूटे, सात और अस्थायी जेल भेजे गए
Mon, 18 May 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 May 2020 12:13 AM IST
सार
- 46 दिन तक क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था इन लोगों को
- कांग्रेस नेता शब्बीर अब्बास ने कहा- शुक्र है... इनकी ईद घर पर मनेगी
विज्ञापन
जमाती (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के एक स्कूल में 46 दिन तक क्वारंटीन में रहे 21 जमातियों को रविवार को अस्थायी जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। उधर, सिकंदरा पुलिस ने सात और को कोर्ट में पेश किया। इन्हें वहां से अस्थायी जेल में भेजा गया।
सिकंदरा के स्कूल में 60 लोगों को रखा गया था। ये लोग लगातार मांग कर रहे थे कि इन्हें घर भेजा जाए क्योंकि इनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी। प्रशासन ने गेंद पुलिस के पाले में डाल दी थी।
शनिवार को किया गया था कोर्ट में पेश
पुलिस ने शनिवार को 21 को कोर्ट में पेश किया था। वहां से हरीपर्वत स्थित अस्थायी जेल भेज दिया गया था। इनकी ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता शफीक अहमद कुरैशी ने बताया कि 21 को जमानत पर छोड़ दिया गया। इनमें 12 महिलाएं और नौ पुरुष हैं।

पुलिस ने इनके चालान महामारी एक्ट और धारा 144 के उल्लंघन के तहत धारा 188 में किए थे। रविवार को पेश किए गए सात लोगों में पांच पुरुष और दो महिलाएं हैं। इनकी जमानत के लिए सोमवार को प्रार्थनापत्र दिया जाएगा।
शुक्र है... इनकी ईद घर पर मनेगी
कांग्रेस नेता शब्बीर अब्बास ने कहा कि वे लगातार प्रशासन से यह मांग कर रहे थे कि लंबे समय से क्वारंटीन किए गए लोगों को उनके घर भेजा जाए। कानूनी प्रक्रिया के तहत ये लोग अपने घर पहुंच जाएंगे। अब ईद अपनों के बीच मना पाएंगे। इनमें बीमार लोग भी हैं। वे ठीक से उपचार करा पाएंगे।
गाजीपुर, अलीगढ़ के जमाती शामिल
अधिवक्ता ने बताया कि जमानत पर छोड़े गए जमातियों में गाजीपुर, अलीगढ़, दिल्ली और आंध्र प्रदेश के जमाती शामिल हैं। क्वारंटीन सेंटर में अभी शामली के जमाती भी रखे गए हैं।