{"_id":"5eeca24c77ed5f381a699632","slug":"coronavirus-live-update-mainpuri-15-positive-case-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: तीन दिन में कोरोना के 44 मरीज, संक्रमण के साथ बढ़ी प्रशासन की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: तीन दिन में कोरोना के 44 मरीज, संक्रमण के साथ बढ़ी प्रशासन की चिंता
Sat, 20 Jun 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:14 AM IST
सार
- शुक्रवार को 15 और कोरोना संक्रमित मिलने से जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 187 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
युवक की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। शुक्रवार को 15 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 187 हो गई है। जिले में वर्तमान में 99 सक्रिय मामले हैं, जबकि 82 लोग ठीक हो चुके हैं। छह लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पिछले तीन दिन से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बुधवार को 15, गुरुवार को 14 और शुक्रवार को 15 कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। घिरोर विकास खंड के गांव हाजीपुर में एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव अपूरपुर में भी एक ही परिवार के तीन सदस्य, सलेमपुर पढ़ीना में एक, जमौरा में एक युवक कोरोना संक्रमित निकला। जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स की इटावा में कार्यरत बहन कोरोना पॉजिटिव निकली। वो यहां सरकारी आवास में ही रह रही थी।
विज्ञापन
न्यायिक कर्मचारी भी संक्रमित
दीवानी में तैनात न्यायिक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित निकला है। किशनी के गांव गोपालपुर में दो और बिछवां में एक युवक कोरोना संक्रमित निकला है। सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड भोगांव में भर्ती कराया है। इनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाई गई है।
दीवानी न्यायालय के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दो दिन के लिए परिसर को बंद कर दिया गया है। जिला जज के आदेश पर सीएमओ ने दीवानी परिसर और न्यायालयों को सैनिटाइज कराया। सुरक्षा के लिहाज से मुख्य गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मैनपुरीः दीवानी का कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव, दो दिन बंद रहेगा परिसर
दीवानी न्यायालय के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दो दिन के लिए परिसर को बंद कर दिया गया है। जिला जज के आदेश पर सीएमओ ने दीवानी परिसर और न्यायालयों को सैनिटाइज कराया। सुरक्षा के लिहाज से मुख्य गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मैनपुरीः दीवानी का कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव, दो दिन बंद रहेगा परिसर