फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus latest updates: six more cases of covid in mainpuri

मैनपुरी में छह और लोग कोरोना पॉजिटिव, 136 पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Tue, 16 Jun 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jun 2020 12:03 AM IST
सार

  • दिल्ली से लौटे हैं सभी नए मरीज, उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में कराया गया भर्ती 

विज्ञापन
coronavirus latest updates: six more cases of covid in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमण लगातार पांव पसारता जा रहा है। छह और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 136 हो गई है। 63 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। 68 मरीजों का उपचार चल रहा है। पांच लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


रविवार की रात 266 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें औंछा के विक्रमपुर में दिल्ली से आया एक युवक कोरोना संक्रमित निकला। भोगांव के मोहल्ला मिश्राना निवासी दिल्ली से आया युवक भी कोरोना संक्रमित निकला। 
विज्ञापन



गांव रकरी में दिल्ली से लौटे एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। कस्बा भोगांव में दिल्ली से परिजनों के साथ आई 11 वर्षीय बालिका भी संक्रमण की गिरफ्त में आ गई। दिल्ली से परिवार के साथ गांव जगतपुर में लौटे 16 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट भी कोराना पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी संक्रमितों को आइसोलेशन लेवल एक वार्ड टू में भर्ती कराया गया है। आइसोलेशन लेवल एक वार्ड एक में दो, वार्ड दो में 59, मेडिकल कॉलेज सैफई में चार, आगरा में दो और एक संक्रमित महिला का कन्नौज में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed