{"_id":"5fcb8d308ebc3ecfd539daa4","slug":"coronavirus-latest-updates-47-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 47 नए संक्रमित और मिले, जिलाधिकारी समेत 68 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 47 नए संक्रमित और मिले, जिलाधिकारी समेत 68 मरीज हुए ठीक
Mon, 07 Dec 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 47 नए मरीज और मिले हैं। इससे कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9570 पर पहुंच गया है। इनमें 8796 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 167 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने कोरोना से जंग जीत ली। वह 20 नवबंर को कोरोना संक्रमित हो गए थे।
विज्ञापन
शनिवार को जिलाधिकारी की रिपोर्ट निगेटिव आई। उनके अलावा 67 और मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अभी 620 मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 3.65 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। ठीक होने की दर बढ़कर 91.91 फीसदी पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
12 बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित मिले
शनिवार को मिले नए कोरोना मरीजों में इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर शामिल है। 60 साल से अधिक की उम्र के 12 बुजुर्ग भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। साकेत कॉलोनी, गजानन कॉलोनी, जयपुर हाउस, रामनगर और सीता कुंज सिविल लाइन में एक ही परिवार के दो-दो सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
यहां भी मिले संक्रमित
एयरफोर्स स्टेशन, कर्मयोगी इन्क्लेव, नीलम इन्क्लेव बोदला, कमला नगर, धनौली, प्रोफेसर कॉलोनी, काला महल, द्वारिका ऑर्चिड सिकंदरा, लोहामंडी, न्यू राजामंडी, जैतपुर कलां, नेहरू नगर, कासिमपुर, जेन गली सिकंदरा, सुधाबाग दयालबाग, फतेहपुर सीकरी, नार्थ विजय नगर कॉलोनी, फरेरा बाह, कौशलपुरा, मोती कटरा और कृष्णा नगर में भी कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग की 170 टीमों ने कमला नगर, दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, सदर, शाहगंज, खंदारी, नेहरू नगर, ट्रांसयमुना कॉलोनी, ताजगंज, फतेहाबाद रोड और शास्त्रीपुरम के 10855 घरों में 49042 लोगों की स्क्रीनिंग की। थर्मल स्क्रीनिंग और ऑक्सीजन की मात्रा जांचने पर 50 संदिग्ध मिले। इनकी कोरोना जांच कराने के लिए नमूना लिया गया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।