फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus latest update seven new cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: नौ महीने बाद पहली बार एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले

Wed, 06 Jan 2021 08:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Jan 2021 08:43 AM IST
सार

  • नौ महीने में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे कम सात मरीज मिले
  • दिसंबर के बाद जनवरी में संक्रमण की दर में काफी कमी आई 

विज्ञापन
coronavirus latest update seven new cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनवरी में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार कमी आ रही है। आगरा में मंगलवार को कोरोना वायरस के सात मरीज मिले हैं। नौ महीने में एक दिन में संक्रमण के यह सबसे कम मामले हैं। सोमवार को नौ मामले मिले थे। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10302 पर पहुंच गया है। इनमें 97 फीसदी मरीज हो चुके हैं। 

विज्ञापन

मंगलवार को मिले नए मरीजों में से एक बच्चे समेत चार देहात के हैं। इसमें अछनेरा और बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शमसाबाद और लखनपुरा जैतपुर के मरीज हैं। आवास विकास कॉलोनी और टैगोर नगर दयालबाग में भी संक्रमण के मामले मिले हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती 16 साल का किशोर भी संक्रमित है।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास: कैसे लगेगा टीका, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में मंगलवार तक 442612 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें 10302 संक्रमित मिले। अब तक 9993 मरीज ठीक हो चुके हैं। 170 मरीजों की मौत हो गई है। 139 मरीजों की उपचार चल रहा है। 

ताजनगरी में 3 मार्च 2020 को पहली बार पांच मरीज कोरोना वायरस के मिले थे। इस महीने में 12 संक्रमित मरीज मिले। अप्रैल से संक्रमण की दर लगातार बढ़ती गई। सितंबर में संक्रमण चरम पर था। दिसंबर में संक्रमण की दर लगातार कम होती गई। जनवरी 2021 में और कमी आई है। 

13594 लोगों की हुई स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग की 46 टीमों ने अछनेरा, ट्रांस यमुना कॉलोनी, बल्केश्वर, कमला नगर और आवास विकास कॉलोनी के 3344 घरों के 13594 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और बुखार-खांसी के बारे में पूछा। इसमें छह संदिग्ध मिले। इनका जांच के लिए नमूना लिया गया है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed