फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus latest update one deadth 20 new positive cases in mathura

मथुरा: कोरोना संक्रमित युवती की मौत, 20 नए मरीज बढ़े, 628 पर पहुंचा आंकड़ा

Wed, 22 Jul 2020 12:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jul 2020 12:48 AM IST
सार

  • कोरोना संक्रमित युवती ने एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में दम तोड़ा
  • नए मरीजों में गोर्वधन के व्यापारी नेता, मांट सीएचसी की नर्स भी 

विज्ञापन
Coronavirus latest update one deadth 20 new positive cases in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा। मंगलवार को 20 नए संक्रमित मरीज मिले। इनमें गोवर्धन का व्यापारी और मांट सीएचसी पर तैनात नर्स भी शामिल है। जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 628 हो गई है। शहर की 23 वर्षीय संक्रमित युवती ने एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


मंगलवार को गोवर्धन निवासी व्यापार मंडल के 40 वर्षीय नेता, कांशीराम कॉलोनी से 62 वर्षीय बुजुर्ग, नौहझील के भालई से 40 वर्षीय व 19 वर्षीय युवक, नंदगांव से 28 वर्षीय युवक, मांट में 23 वर्षीय युवक, सीएचसी मांट से 25 वर्षीय महिला और उनका 1 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांशीराम कॉलोनी राल में 62 वर्षीय वृद्ध के साथ नगला दरबार से 23 वर्षीय युवक और कृष्णा नगर से 43 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

 

शाम को वेटेरिनरी कॉलेज से आई 108 रिपोर्ट में 10 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें राधा नगर कृष्णानगर निवासी 70 वर्षीय और 68 वर्षीय महिला, वृंदावन के किशोरपुरा निवासी 40 वर्षीय महिला, राधाकृष्ण वाटिका गणेश टीला की 17 वर्षीय किशोरी, विश्वलक्ष्मी नगर गोवर्धन चैराहा से 36 वर्षीय युवक, मनीपाड़ा वृंदावन निवासी 60 वर्षीय महिला और उनका 28 वर्षीय बेटा भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। राधा नगर निवासी 55 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय व्यक्ति और बदनगढ़ निवासी 23 वर्षीय युवक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन-पुलिस के संपर्क में रहा व्यापारी नेता

गोवर्धन तहसील व्यापार मंडल के अध्यक्ष व्यापारी नेता के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। चिकित्सा टीम ने व्यापारी नेता के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया है। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि संबंधित इलाके को सील करने की कार्रवाई नगर पंचायत प्रशासन की गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि व्यापारी नेता के संपर्क में आए हुए लोग को चिह्नित किया जा रहा है। 

पति से संक्रमित हुई स्टाफ नर्स 

कोरोना पॉजिटिव आई सीएचसी मांट की स्टाफ नर्स को संक्रमण पति को संपर्क में आने से फैला है। कुछ दिन पूर्व सीएचसी मांट परिसर में स्टाफ नर्स के पति को कोरोना हुआ था। उसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईसोलेट कि शन वार्ड में भर्ती कराया गया। मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में स्टाफ नर्स उनका 1 वर्षीय बेटा और एक अन्य संक्रमित मिले हैं।

दोनों पॉजिटिव मरीजों के परिजनों के सैंपल लिए

नौहझील के गांव भालई निवासी 30 वर्षीय युवक नोएडा में नौकरी करता है। तबियत बिगड़ने के बाद यह युवक 15 जुलाई अपने गांव पहुंचा। सीएचसी नौहझील में सैंपलिंग कराने के बाद उसने खुद को गांव के सरकारी स्कूल में क्वारंटीन रखा। इसकी मंगलवार सुबह कोरोना की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed