आगरा में कोरोना: 119वीं मौत, 127 नए मरीज मिले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5100 पार
- आगरा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से रोज 100 से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सदर निवासी 68 वर्षीय गुर्दा रोगी व्यक्ति की मौत होने से मंगलवार को कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या 119 हो गई है। 127 नए मरीज और मिले हैं। अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5125 पर पहुंच गया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने पर कोरोना जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। फेफड़ों से संक्रमण गुर्दों में पहुंच गया। गुर्दें खराब होने से मंगलवार को मरीज ने दम तोड़ दिया। अब संक्रमित मृतकों की संख्या 119 हो गई है।
127 नए मरीज और मिलने से मरीजों का आंकड़ा 5125 हो गया है। इनमें 4048 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 958 मरीज उपचाराधीन हैं। 557 मरीज होम आईसोलेट हैं। मंगलवार तक 171631 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
दो चिकित्सक, डीएम कंपाउंड का कर्मचारी संक्रमित
मंगलवार को दो चिकित्सक और डीएम कंपाउंड का कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया। चिकित्सकों में एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर और निजी चिकित्सक संक्रमित मिले हैं। डीएम कंपाउंड में कर्मचारी, बीएसएनएल कॉलोनी में मां-बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सरन आश्रम दयालबाग और सैंया सीएचसी में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।
राधाकुंज कॉलोनी सिकंदरा में एक परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जलकल परिसर, पुरानी विजय नगर कॉलोनी, बाईंपुर, आगरा कैंट, केदार नगर, आवास विकास कॉलोनी, सदर बाजार, शमसाबाद रोड, शाहगंज, एत्माद्दौला, आदर्श नगर, संजय प्लेस, वेस्ट अर्जुन नगर, कमला नगर, बिचपुरी, नगला धनी में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।
बाह में कानूनगो, आशा संगिनी समेत चार पॉजिटिव
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाह पर मंगलवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 61 नमूने लिए गए। एंटीजन टेस्ट में बाह तहसील के एक कानूनगो, बाह सीएचसी की एक आशा संगिनी, परिषदीय स्कूल के एक शिक्षक समेत चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि पॉजिटिव मिले लोगों को होम आइसोलेट कराया गया है।