फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus latest update in Uttar Pradesh: two positive case of Covid-19 in mathura

Coronavirus: श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में पहुंचा कोरोना वायरस, जमाती सहित दो संक्रमित

Mon, 06 Apr 2020 07:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Apr 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus latest update in Uttar Pradesh: two positive case of Covid-19 in mathura
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

आगरा के बाद पड़ोसी जिले में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कोरोना के दो मरीज मिले हैं। इनमें एक जमाती है, जो शामली जनपद का रहने वाला है। दूसरी महिला है। यह आगरा की रहने वाली है।

विज्ञापन


शामली निवासी जमाती फरह क्षेत्र में ओल की जामा मस्जिद में रुका था। आगरा की महिला को दो दिन पहले मथुरा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया था। कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। 
विज्ञापन


फरह क्षेत्र के गांव ओल स्थित मस्जिद और शहर के मुस्लिम बहुल सुभाष नगर मस्जिद इलाके के एक किलोमीटर क्षेत्र को सील कर सैनिटाइजेशन करने की कवायद शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

30 जमाती आए थे मथुरा

दिल्ली के धार्मिक जलसे से आए 30 जमातियों को पुलिस ने ओल गांव की मस्जिद से पकड़ कर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे के गेस्ट हाउस में क्वारंटीन में रखा था। सभी के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए थे। 

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि सोमवार को मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार 30 जमातियों में से 29 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि शामली निवासी 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 

65 वर्षीय महिला दो दिन पहले आगरा से रेफर होकर मथुरा आई थी। यहां निजी अस्पताल में भर्ती है। उसकी रिपोर्ट में भी पॉजिटिव है। महिला इस समय वेंटिलेटर पर है। जमाती युवक ओल मस्जिद में रहा था और शहर की सुभाष नगर स्थित मस्जिद में घूमने आया था। 

इसलिए प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें ओल गांव की मस्जिद और सुभाष नगर की मस्जिद को केंद्र मानकर एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया है। 

इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी और इलाके को सैनिटाइज किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशाएं क्षेत्र के सभी परिवारों का डाटा एकत्र करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed