फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest Update In Hindi: Two More Case Of Covid In Firozabad

फिरोजाबाद में पुलिसकर्मी सहित दो और कोरोना संक्रमित मिले, 170 पर पहुंचा आंकड़ा

Fri, 08 May 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 May 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Latest Update In Hindi: Two More Case Of Covid In Firozabad
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं में लगे योद्घाओं को भी कोरोना का संक्रमण घेर रहा है। गुरुवार को पुलिस विभाग का हेड कांस्टेबल और स्टाफ नर्स कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


इनके संपर्क में आए स्टाफ और परिजनों की जांच कराई गई है। दो और पॉजिटिव बढ़ने के बाद अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 170 पर पहुंच गई है। इधर, गुरुवार को 12 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए। इस प्रकार अब तक जिले में 60 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं तीन लोगों की मौत हो चुकी हैं। जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस 107 हैं।
विज्ञापन

 
मेडिकल कॉलेज के एनआरसी (पोषण एवं पुनर्वास केंद्र) में कार्यरत एक स्टाफ नर्स गुरुवार को आई रिपोट में पॉजिटिव मिली। स्टाफ नर्स  24 अप्रैल तक ड्यूटी पर भी तैनात रही है। स्टाफ नर्स को कई दिनों से बुखार था। इस कारण उसने पांच मई को कोरोना की जांच कराई थी। स्टाफ नर्स की रिपोर्ट आने के बाद उसके पति का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाटवपुरी चौराहे पर तैनात पुलिस पिकेट में शामिल एक हेड कांस्टेबल भी संक्रमित मिला। रिपोर्ट आने के बाद स्टाफ नर्स और हेड कांस्टेबल को आइसोलशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। 

जिले में दो कोरोना संक्रमण के और मामले बढ़ गए हैं। अब संख्या 170 हो गई है। इसमें 60 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।  मरीजों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल कराए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार सर्विलांस कर रही है। डॉ. एसके दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed