फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest Update In Hindi: One More Case Of Covid In Mainpuri

कोरोना संक्रमण मुक्त हुए मैनपुरी में 'वायरस' ने फिर दी दस्तक, एक और संक्रमित मिला

Fri, 08 May 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Latest Update In Hindi: One More Case Of Covid In Mainpuri
coronavirus - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण मुक्त हुए मैनपुरी जिले में वायरस ने फिर दस्तक दे दी है। गुरुवार को एक और युवक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर से दो हो गई है। 
विज्ञापन


शहर से सटे गांव नगला गुरुबख्श निवासी युवक दिल्ली में सब्जी बेचने का कार्य करता था। दो मई को वो दिल्ली से गांव आ गया। दिल्ली से लौटते समय वो कुरावली के पास घायल हो गया, जिससे उसके शरीर में चोट लग गई। 
विज्ञापन



चार मई को युवक अपनी ट्राईसाइकिल से भोगांव पहुंचा और कोरोना की जांच के लिए अपना सैंपल दिया। गुरुवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब गांव में पहुंची तो ग्रामीण दहशत में आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमित युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। युवक की मां, भाई और बहन को भोगांव के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इनके सैंपल जांच को भेजे गए हैं। 

उपचार करने वाले चार को भी किया क्वारंटीन 

नगला गुरुबख्श निवासी युवक दिल्ली से लौटते समय कुरावली में घायल हो गया था। इसके बाद वह गांव पहुंचा था। गांव पर ही एक अवैध क्लीनिक पर उसका उपचार किया गया था। पिछले पांच दिनों से वह वहीं उपचार ले रहा था।

गुरुवार को गांव पहुंची प्रशासन की टीम ने अवैध क्लीनिक संचालक और उसके तीन अन्य साथियों सहित चार लोगों को यहां से क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। अवैध क्लीनिक संचालक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की है। 

10 लोगों के सैंपल जांच को भेजे 

प्रभारी चिकित्साधिकारी कुचेला डॉ. पपेंद्र कुमार, डॉ. दिनेश मिश्रा पांच टीमों के साथ नगला गुरुबख्श पहुंचे। यहां घर-घर जाकर ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव को सैनिटाइज भी कराया गया है। 

पुलिस ने गांव सील किया

नगला गुरुबख्श में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार, सीएमओ डॉ. एके पांडेय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को घरों में रहने की अपील की। 

पुलिस ने पूरी गांव को सील करते हुए गलियों में अवरोध लगा दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि कोई भी गांव के बाहर नहीं जाएगा। प्रशासनिक आदेशों का अवहेलना करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed