फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर मरना ही है तो अपनों के बीच मरेंगे..., मुसीबतों का बोझ ढो रहे मजदूरों का छलका दर्द

Mon, 11 May 2020 11:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 May 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
coronavirus latest update in agra: migrant workers walking back to home in lockdown
बस की आस में आईएसबीटी पहुंचे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
अगर मरना ही है तो परदेस में क्यों मरें...अपनों के बीच मरें.. कोरोना तो बाद में मारेगा... उससे पहले भूख जान ले लेगी... यह दर्द है उन मजदूरों का जो कभी ट्रक में बैठकर तो कभी पैदल चलकर अपने घर जा रहे हैं। कई मजदूर साइकिल से अपने घर जा रहे हैं। पूर्वांचल और बिहार के कई मजदूर राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से रविवार को आगरा पहुंचे थे।  इनके पत्नी और बच्चे साथ में है। कह रहे हैं कोरोना पूरी तरह समाप्त हो जाए, तभी लौटेंगे घर से। घर में दो रोटी तो मिल ही जाएगी।
coronavirus latest update in agra: migrant workers walking back to home in lockdown
नहीं मिली बस तो पैदल चल दिए - फोटो : अमर उजाला
बिहार के कटिहार जिला निवासी नंदराम ने बताया कि वो पत्नी और बच्चों के साथ जोधपुर से आया है। वहां फैक्टरी में काम करता था। अप्रैल तक प्रशासन से भोजन के पैकेट मिलते रहे। मई में नहीं मिले। तब सोचा कि यहां रहने से भूख से मर जाएंगे। अगर मौत आनी ही है तो अपने गांव में आए, अपनों के बीच आए।
coronavirus latest update in agra: migrant workers walking back to home in lockdown
वाहन के इंतजार में लोग - फोटो : अमर उजाला
महाराजगंज के चुन्नीलाल ने बताया कि पलवल में काम करते थे। मार्च से ही काम मिलना बंद हो गया था। अब तक जैसे जैसे दिन काटे। अब साथी चल दिए तो हम भी चल दिए। कोरोना खत्म हो जाए, हालात सामान्य हो जाएं, तभी घर से बाहर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus latest update in agra: migrant workers walking back to home in lockdown
पैदल जाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के विकास का किस्सा भी ऐसा ही है। पत्नी और बच्चे के साथ आगरा पहुंचा। मथुरा से आगरा 70 किमी. पैदल चलकर आए हैं। विकास ने बताया कि गांव में गाय पाल लेंगे, चारा तो मिल ही जाता है, गाय से बच्चे को दूध मिल जाएगा। मेहनत मजदूरी पलवल में कर रहे थे, गांव के आसपास भी करेंगे। इतने बुरे दिन देखे हैं कि वापसी की सोचने की भी हिम्मत नहीं हो रही।
विज्ञापन
coronavirus latest update in agra: migrant workers walking back to home in lockdown
पैदल जाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
महाराजगंज के ही पप्पू ने बताया कि वह बयां नहीं कर सकता कि कितने खराब दिन थे। सुबह को रोटी मिली तो शाम को नहीं। किसी दिन तो सिर्फ पानी ही पीकर गुजारा किया। गांव में अपने लोग हैं, भूखे नहीं मरने देंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed