{"_id":"5e8adeea8ebc3e760d18f61a","slug":"coronavirus-latest-update-corona-control-room-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मेरा पेट फूल रहा है...दवा लेने गया तो पुलिस ने डंडे मार दिए', कंट्रोल रूम पर आ रहीं ऐसी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरा पेट फूल रहा है...दवा लेने गया तो पुलिस ने डंडे मार दिए', कंट्रोल रूम पर आ रहीं ऐसी शिकायतें
Mon, 06 Apr 2020 01:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में नगर निगम स्थित जिला कोरोना कंट्रोल रूम फोन नंबर 0562-2224550 पर रविवार को सुबह पौने 10 बजे से दोपहर सवा दो बजे तक अधिकांश शिकायतें बाहर से पहुंचे लोगों की और दवा लेन जाने पर भी पुलिस की सख्ती के बारे में आईं।
समय सुबह 9:44 बजे
शिकायत: मेरा पेट फूल रहा है। बाहर दवा लेने गया तो पुलिस ने डंडे मारे। पेट में बहुत तेज दर्द है। - नोफरीगुतिला
जवाब: सीएमओ को बता देते हैं वो इलाज कराएंगे।
समय सुबह 10:08 बजे
शिकायत: काम बंद पड़े हैं, राशन का इंतजाम करवा दो। -कोटली बगीची
जवाब: खाद्य अधिकारी से 0562-2454209 पर बात कर लो।
समय सुबह 10:30 बजे
शिकायत: खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। कुछ खाने को दिलवा दो। -नगला परसोती
जवाब: एसएसपी पीआरओ से 9454458046 पर बात कर लो।

समय सुबह 10:48 बजे
शिकायत: एक महिला को बुखार है, जांच करानी है। -आदिनाथ वेदपुरम, मलपुरा
जवाब: सूचना लिख ली है। हेल्पलाइन को बता रहे हैं।
समय सुबह 11:35 बजे
शिकायत: गांव में 20-20 आदमी केरल और दिल्ली से आए हैं। इनकी जांच करानी है। -बड़ा बास, धेमरपुरा
जवाब: सीएमओ हेल्पलाइन पर शिकायत भेजी है।
समय दोपहर 12:05 बजे
शिकायत: पांच लोग कनाडा से आए हैं। बाहर घूम रहे हैं। -अवधपुरी कॉलोनी
जवाब: सीएमओ हेल्पलाइन से अभी दिखवा लेते हैं।
समय दोपहर 12:23 बजे
शिकायत: दवा लानी है। अरदाया से शहर तक आना-जाना है। -अरदाया गली
जवाब: दवा वहीं किसी दुकान पर मिल जाएगी। बाहर निकलना मना है।

समय दोपहर 12:50 बजे
शिकायत: 35 साल का केशव बीमार है। बुखार सांस लेने में तकलीफ है। -सूरत का नगला जैतपुर
जवाब: आपकी शिकायत सीएमओ को भेज दी है। जल्द टीम पहुंचेगी।
समय दोपहर 1:45 बजे
शिकायत: एक व्यक्ति मुंबई से आया है। उसे खांसी-बुखार है। -खेरागढ़
जवाब: कोरोना सेंटर पर सूचना भेज दी है।
समय दोपहर 2:10 बजे
शिकायत: एक व्यक्ति फोन पर बात कर रहा था। जब तक हम ठीक नहीं होते छुपे रहेंगे। -अज्ञात
जवाब: सीएमओ हेल्पलाइन पर आपका नंबर दिया है। अभी कोई संपर्क करेगा।
एक छत के नीचे पूरा कंट्रोल रूम
स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल रूम में एक छत के नीचे सभी कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन चालू हैं। रविवार को एडीएम एफआर योगेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां टोरेंट, कृषि, श्रम, पुलिस सभी तरह की शिकायत दर्ज हो रही हैं। लोगों को कॉल करके फीडबैक भी दिया जा रहा है।