{"_id":"5f0ca9688ebc3e63a04d32fc","slug":"coronavirus-latest-update-25-new-positive-cases-of-covid-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: भाजपा विधायक की पत्नी कोरोना संक्रमित, 25 नए मरीज मिलने से आंकड़ा 581 पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: भाजपा विधायक की पत्नी कोरोना संक्रमित, 25 नए मरीज मिलने से आंकड़ा 581 पर
Tue, 14 Jul 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:05 AM IST
सार
- शिकोहाबाद के भाजपा विधायक की चिकित्सक पत्नी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। विधायक की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में सोमवार को विधायक की पत्नी सहित 25 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 581 हो गया है। नए संक्रमितों में एसडीएम का ड्राइवर, सीआरपीएफ का जवान एवं कांच व्यापारी का पुत्र भी शामिल हैं। जिले में बुजुर्ग की मौत के बाद सोमवार को उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे संक्रमित मृतक संख्या 32 हो गई है।
विज्ञापन
नया रसूलपुर निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग को विगत दिनों सांस लेने में शिकायत पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। आठ जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका सैंपल जांच के लिए भेजा, लेकिन उपचार के दौरान 10 जुलाई को मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद सोमवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
शिकोहाबाद के भाजपा विधायक की चिकित्सक पत्नी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुखार आने की शिकायत पर विधायक की पत्नी ने मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए सैंपल दिया था। रात को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विधायक की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उन्होंने भी बुखार आने पर सैंपल दिया था।
विज्ञापन
गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव
हिमांयूपुर में गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। प्रसव से गर्भवती की कोरोना की जांच कराई गई थी। इसके साथ ही मोहल्ला रामकृष्ण का 22 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। एसडीएम के ड्राइवर की रिपोर्ट भी सोमवार को पॉजिटिव आई।
मुस्तफाबाद निवासी सहकारी बैंक के सचिव भी कोरोना संक्रमित पाए गए। विगत दिनों सांस लेने और बुखार आने पर सचिव ने कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। सुहागनगर सब्जी मंडी के निकट निवासी कांच व्यापारी का पुत्र संक्रमित मिला है।
शिकोहाबाद के प्रतापपुर क्षेत्र निवासी सीआरपीएफ का जवान में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीआरपीएफ जवान ने बुखार आने पर कोरोना की जांच कराई थी। वो श्रीनगर से ड्यूटी कर 22 जून को अपने घर पर आया था। यादव कॉलोनी निवासी युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शिकोहाबाद में एक बुजुर्ग भी संक्रमित मिला है।

दादी-पोती कोरोना संक्रमित
जसराना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद में पांच साल की बालिका और उसकी दादी भी कोरोना संक्रमित मिली है। विगत दिनों बालिका के पिता और चाचा कोरोना पॉजिटिव मिले थे। ऐसे में पूरे परिवार की जांच कराई गई थी। वहीं, एक अन्य मरीज की रिपोर्ट भी सोमवार शाम पॉजिटिव आई।
16294 लोगों की हो चुकी है कोरोना जांच
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना जांच में तेजी से इजाफा हुआ है। अभी तक जनपद में 16 हजार 294 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग को अब तक 14,731 मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। करीब 1563 लोगों की रिपोर्ट आना शेष है।