फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest Update 13 New Positive Cases Of Covid In Agra

आगरा में कोरोना: 13 नए मरीज मिले, सक्रिय मामलों का आंकड़ा 119 पर

Wed, 13 Jan 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Jan 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Latest Update 13 New Positive Cases Of Covid In Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज की लैब में स्वास्थ्यकर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

आगरा में मंगलवार को कोरोना वायरस के 13 मरीज मिले। इनमें शहर के सैनिकपुरम्, मधु नगर क्षेत्र के पांच मरीज हैं। तीन मरीज एक ही परिवार के हैं। दयालबाग में भी कोरोना वायरस के चार मरीज मिले हैं। इनमें सरन आश्रम के दो और एक ही परिवार के दो मरीज हैं। जैतपुर कलां और सिकंदरा में भी एक ही परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


शाम को प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक 455642 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इनमें 10392 संक्रमित मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों में 10102 मरीज ठीक हो गए हैं। 171 की मौत हो चुकी है। जिले में 119 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.21 फीसदी पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


4078 लोगों की स्क्रीनिंग, 21 संदिग्ध
कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की 17 टीमों ने शमसाबाद, बाह, अछनेरा, कमला नगर और दयालबाग के 879 घरों के 4078 लोगों की स्क्रीनिंग और पल्स ऑक्सीमेट्री जांच की। किसी संक्रमित के संपर्क में आने, बुखार-खांसी, जुकाम, सांस लेने में परेशानी के बारे में पूछने पर 21 लोग संदग्धि मिले। इनमें कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए नमूना लिया। दवाएं भी दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण की दर कम होन से राहत
कोरोना वायरस के संक्रमण की दर में कमी का राहत भरा असर कोविड अस्पताल में भी दिख रहा है। अस्पताल में अब केवल 10 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज का आइसोलेशन वार्ड भी खाली होता जा रहा है। जिले में कोरोना वायरस के मार्च के बाद सबसे कम मरीज हैं। 

एसएन मेडिकल कॉलेज में सात मार्च को पहला मरीज भर्ती हुआ था। अब तक एसएन में 1,764 मरीजों का इलाज हो चुका है। आगरा के अलावा मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़ समेत आसपास के जिलों के मरीजों का इलाज भी हुआ। इनमें से 198 मरीजों की मौत हो गई। अब यहां कोरोना वायरस के 10 मरीज ही भर्ती हैं। इनमें से सात की हालत गंभीर है, इनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। तीन मरीज आइसोलेशन वार्ड में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed