फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest News Update Today: coronavirus outbreak in agra

Coronavirus: आगरा में कोरोना वायरस की चेन बनी चुनौती, अब तक ऐसे बढ़ा संक्रमण

Tue, 05 May 2020 02:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 May 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Latest News Update Today: coronavirus outbreak in agra
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मंगलवार तक संक्रमितों की संख्या 630 हो गई है। रोज नए संक्रमित बढ़ रहे हैं। संक्रमण नहीं रुक पाने की वजह लगातार नई चेन का बनना माना जा रहा है। प्रशासन ने भी इन चेन पर काम किया है। दिक्कत यह आ रही है कि एक चेन बंद होने से पहले ही दूसरी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


1. इटली से आया वायरस, विदेश से आए लोगों से फैला
ताजनगरी में कोरोना वायरस इटली से आया। तीन मार्च को जूता कारोबारी के परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले। यह प्रदेश का पहला मामला था। ये लोग इटली से लौटे थे। इनसे संपर्क के दो और लोग संक्रमित हुए। इसके बाद संक्रमण उन लोगों से ही फैला जो विदेश से आए। अमेरिका, इंग्लैंड, दुबई, चीन से लौटे लोगों में वायरस मिला।
विज्ञापन

2. जमातियों से मिली संक्रमण को रफ्तार, 100 से ज्यादा हुए मरीज
ताजनगरी में पहले 100 मरीजों में 80 फीसदी से ज्यादा जमाती और उनके संपर्क के रहे। यह संक्रमण अप्रैल के शुरू में फैला। जमाती 13 मस्जिदों में ठहरे थे। 10 बस्तियों में गए थे। पुलिस ने 147 जमाती चिह्नित किए गए। इनसे कुल संक्रमित 104 हुए। सीकरी, खंदौली में भी जमाती मिले। यहां इनसे संक्रमण भी पहुंचा।

3. श्रीपारस हॉस्पिटल से 100 संक्रमित हुए, अब तक मिल रहे मरीज 
श्रीपारस हॉस्पिटल में संक्रमित मरीज का उपचार हुआ। हॉस्पिटल संचालक ने प्रशासन को सही जानकारी नहीं दी। नतीजा यह हुआ कि यह हॉस्पिटल संक्रमण का गढ़ बन गया। 100 मरीज इसी से निकले। कोई उपचार कराने से तो कोई मरीज के साथ आने से। आगरा ही नहीं, आसपास के दस और जिलों में यहां से संक्रमण फैला। यह चेन अब तक बंद नहीं हुई है। रविवार को भी यहां के स्टाफ के सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। श्रीपारस के अलावा एसआर हॉस्पिटल समेत अन्य 10 अस्पातलों में संक्रमण फैला। एसएन के डॉक्टर और स्टाफ भी इसकी चपेट में आए।

4. सब्जीवालों में पहुंचा संक्रमण, अब तक 30 मिल चुके
प्रशासन केसामने सबसे बड़ी चुनौती सब्जीवालों के संक्रमित होने से आई। इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री (संपर्क इतिहास) तलाशना चुनौती बनी हुई है। इनके संपर्क में कौन-कौन लोग आए, यह पता करना भी मुश्किल हो रहा है। सब्जीवालों के अलावा दूध विक्रेता, ऑटोवाले, रिक्शा वाले भी संक्रमित मिल रहे हैं।

5. खाकी में पहुंचा वायरस, अब तक चार चपेट में
वायरस से लड़ रही खाकी भी संक्रमण की चपेट में आ गई। पुलिस लाइन के दो रसोइए संक्रमित मिले। इसके बाद होमगार्ड, फिर एक सिपाही सिकंदरा और एक छत्ता का। इस तरह चेन बनती चली जा रही है। सोमवार को दो और सिपाही संक्रमित मिले। इसे रोकने की कोशिश स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस के अफसर भी कर रहे हैं। पुलिसवालों को पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर के साथ बचाव का प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed