फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus latest news: two death and 96 new patients of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: दो और मरीजों की मौत, 96 नए मामले, चिकित्सक का पूरा परिवार संक्रमित

Fri, 25 Sep 2020 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Sep 2020 12:54 AM IST
सार

  • एसएन मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक का पूरा परिवार संक्रमण की चपेट में आ गया है। यहीं के जूनियर डॉक्टर व नर्स और दो निजी चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
coronavirus latest news: two death and 96 new patients of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा। गुरुवार को दो और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि कई दिनों बाद 100 से कम नए मरीज मिले। इससे कुल संक्रमितों की संख्या 5300 पार हो गई। 

विज्ञापन


मृतकों में 68 साल और 64 साल के बुजुर्ग हैं। एक मरीज ताजगंज और दूसरा सदर क्षेत्र का रहने वाला था। दोनों पहले से ही बीमार थे। संक्रमित होने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। गुरुवार को इन मरीजों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन



प्रशासन की ओर से रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को 96 नए मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5326 हो गई है। इनमें 4229 लोग ठीक हो गए हैं। 975 मरीजों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अब तक 1,76,032 लोगों की कोविड जांच हो चुकी है। संक्रमण दर 3.03 फीसदी है। वहीं स्वस्थ होने की दर 79.40 फीसदी रह गई है। अगस्त में स्वस्थ होने की दर 84 फीसदी के करीब पहुंच गई है। 

निजी अस्पतालों के चिकित्सक भी संक्रमित

गुरुवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक के पूरे परिवार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर और नर्स और दो निजी अस्पतालों के चिकित्सक कोरोना संक्रमित मिले हैं।

एसएन की महिला चिकित्सक के साथ उनके चिकित्सक पति, 15 वर्ष की बेटी और नौ वर्ष के बेटे में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। विहार कुंज के निजी चिकित्सक, पांडव नगर की महिला चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं। बाह, खेरागढ़, शमसाबाद, जगनेर, मलपुरा, बरौली अहीर के निवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

भटकने के बाद कोरोना संक्रमित की एंजियोप्लास्टी की

फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी संक्रमित मरीज के सीने में दर्द होने पर परिवार के लोगों ने बुधवार को एसएन मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भटकते रहे। नयति हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया, वहां से नयति मथुरा रेफर कर दिया। वहां भी इलाज नहीं मिला। बृहस्पतिवार को परिवार के लोग मरीज को यशवंत हॉस्पिटल ले आए। यहां डॉ. नीरज कुमार ने मरीज की एंजियोप्लास्टी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed