{"_id":"5ed1395b4965b03d9269d731","slug":"coronavirus-latest-news-one-death-and-six-more-cases-of-covid-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में 10 नए कोरोना मरीज मिले, 236 पर पहुंचा आंकड़ा, संक्रमित वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में 10 नए कोरोना मरीज मिले, 236 पर पहुंचा आंकड़ा, संक्रमित वृद्धा की मौत
Sat, 30 May 2020 12:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 May 2020 12:26 AM IST
सार
- सीएमओ कार्यालय में कार्य करने वाले सात कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें चार टीवी विभाग से अटैच थे।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक वृद्धा की मौत हो गई। 10 नए मामले भी मिले। इनमें तीन मरीज टीबी विभाग में कार्यरत हैं। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 236 पहुंच गया है। अब तक 10 की मौत हो चुकी है।
टीबी विभाग के एसटीएस पद पर कार्यरत दो कर्मचारी और एक पीपीएम कोर्डिनेटर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह तीनों ही सीएमओ कार्यालय में 14 मई तक अटैच थे। इसके बाद टीबी विभाग में कार्य करने के लिए आ गए थे।
सीएमओ कार्यालय में संविदाकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इनकी जांच कराई गई थी। 37 लोगों में 34 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि तीन में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में रहने वाले 12 लोग दूसरे जिलों में संक्रमित पाए जा चुके हैं।

महिला पार्षद भी कोरोना संक्रमित
शहर की एक महिला पार्षद भी कोरोना संक्रमित मिली। उन्होंने आगरा में जांच कराई थी। परिजनों को जानकारी मिली तो वो फिरोजाबाद के कोविड अस्पताल में उनको इलाज के लिए ले आए।
दो अन्य महिला भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नए कोरोना मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है।
मृतकों की संख्या हुई 10
कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित एक वृद्धा की मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद तीन दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या 10 हो चुकी है।
परिजनों ने बताया कि वृद्धा को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सकों के साथ ही सरकारी ट्रामा सेंटर में इलाज किया गया था। सुधार न होने पर कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। सीएमएस डॉ. आलोक कुमार ने वृद्धा की मौत की पुष्टि की है।