फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest News: one death and five new cases of covid in mainpuri

मैनपुरी में दो बहनों सहित पांच नए कोरोना मरीज, सैफई में संक्रमित बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Sat, 13 Jun 2020 07:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jun 2020 07:18 PM IST
सार

  • मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 122 हो गई। इनमें 51 मरीज को ठीक हो गए हैं। पांच की मौत हो गई है।  

विज्ञापन
Coronavirus Latest News: one death and five new cases of covid in mainpuri
मैनपुरी में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में शनिवार को पांच और कोरोना संक्रमित मिले। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 122 हो गई। इनमें 51 मरीज को ठीक हो चुके हैं। अभी 66 एक्टिव केस हैं। उधर, सैफई में जिले के एक कैंसर से पीड़ित कोरोना संक्रमित वृद्ध ने दम तोड़ दिया। इससे मृतक संख्या पांच हो गई है। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी एक वृद्ध कोरोना संक्रमित पाया गया। घिरोर के नगला महराम निवासी 50 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित मिली। कुरावली के मोहल्ला पठानन निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव निकला।  
विज्ञापन



सुल्तानगंज विकास खंड में दो बहनें संक्रमित मिलीं


सुल्तानगंज विकास खंड के गांव जुगिया निवासी दो सगी बहनें कोरोना संक्रमित मिली हैं। चार संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड टू भोगांव में भर्ती कराया गया है। जबकि एक जांच रिपोर्ट आने से पहले ही गंभीर हालत में आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर जिला प्रशासन ने सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। संबंधित क्षेत्रों को सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैनिटाइज कराया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित क्षेत्रों में पुलिस भी तैनात की गई है। 

कैंसर पीड़ित कोरोना संक्रमित की सैफई में मौत

क्रिश्चियन कंपाउंड निवासी कैंसर से पीड़ित 72 वर्षीय कोरोना मरीज की मौत हो गई। उनका उपचार सैफई में चल रहा था। वृद्ध के दो पुत्र भी कोरोना संक्रमण के चलते सैफई में ही भर्ती हैं। शनिवार को वृद्ध को शहर स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। 
 

संबंधित खबरें: 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed