फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus in Uttar Pradesh News in Hindi: five more positive of Covid-19 in agra

Coronavirus Update: आगरा में सोमवार को पांच और मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या हुई 53

Mon, 06 Apr 2020 07:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Apr 2020 07:38 PM IST
सार

आगरा जिले कुल 53 केस हो गए हैं। इस आंकड़े में अस्पताल संचालक चिकित्सक पिता-पुत्र को प्रशासन ने शामिल नहीं किया है। इनका इलाज गुरुग्राम में चल रहा है। 
 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttar Pradesh News in Hindi: five more positive of Covid-19 in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मरीजों से स्थिति गंभीर होती जा रही है। सोमवार शाम तक तीन और मामले सामने आए। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 53 हो गई है।
विज्ञापन


सुबह को ही दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शाम तक प्रशासन ने तीन और लोगों में संक्रमण की जानकारी दी। इनमें एक 50 वर्षीय जमाती है, जो मधु रिजॉर्ट में रखा गया था। दूसरा 60 वर्षीय ग्रामीण है, जो संक्रमित जमातियों के संपर्क में आया। 
विज्ञापन


तीसरा 43 साल का व्यक्ति है। यह कमला नगर में रहता है। 36 घंटे में आठ केस आगरा में मिल चुके हैं। जिले कुल 53 केस हो गए हैं। इस आंकड़े में अस्पताल संचालक चिकित्सक पिता-पुत्र को प्रशासन ने शामिल नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक पिता-पुत्र का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। अगर इन्हें भी मिला जाए तो जिले से संबंधित 52 केस हो जाएंगे। इनमें 31 संक्रमित जमाती हैं, जो दिल्ली से लौटे हैं। आगरा के आठ लोग ठीक भी हो चुके हैं।

इतने लोग हो चुके हैं संक्रमित

- जूता कारोबारी के परिवार के पांच सदस्य : पांचों ठीक हो गए।
- जूता कारोबारी की फर्म का कर्मचारी और उसकी पत्नी : दोनों ठीक हो गए।
-  रेलवे अधिकारी की बेटी : वो स्वस्थ होकर घर जा चुकी है।
- डॉक्टर और उनका बेटा : दोनों का उपचार चल रहा है।
- कॉलेज संचालक का यूके से लौटा बेटा : वो अस्पताल में भर्ती है।
- ऑटोमोबाइल कारोबारी की लंदन से लौटी बेटी : उपचार चल रहा है।
- 2 अप्रैल साईं की तकिया क्षेत्र में अस्पताल चलाने वाले चिकित्सक पिता-पुत्र, इनका इलाज गुरुग्राम में चल रहा है। 
- 3 अप्रैल को दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात से लौटे सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
- 3 अप्रैल को दुबई से लौटे आगरा निवासी युवक में भी कोरोना।  
- 4 अप्रैल को 25 और लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई। 
- 5 अप्रैल को दुबई से लौटे युवक के मां-भाई और एक अन्य में संक्रमण की पुष्टि। 
- 6 अप्रैल को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed