{"_id":"5ea334aa8ebc3e908f685f60","slug":"coronavirus-in-uttar-pradesh-news-in-hindi-cook-of-police-line-test-positive-for-covid-19-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: पुलिस लाइन में खाना बनाने वाला निकला कोरोना संक्रमित, महकमे में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: पुलिस लाइन में खाना बनाने वाला निकला कोरोना संक्रमित, महकमे में मचा हड़कंप
Sat, 25 Apr 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:20 AM IST
सार
फॉलोअर के संक्रमित मिलने से पुलिस में मचा हड़कंप, संक्रमित के साथियों की होगी जांच, संपर्क में आए पुलिसकर्मियों को किया जाएगा क्वारंटीन
विज्ञापन
कोरोना वायरस
विस्तार
आगरा पुलिस लाइन में खाना बनाने वाला (फॉलोअर), कमला नगर का थोक दवा कारोबारी, एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, वार्ड ब्वॉय और नर्स, लुहार गली का कपड़ा व्यापारी संक्रमित मिले हैं। फॉलोअर में कोरोना मिलने से पुलिस लाइन में हड़कंप मचा है। इसके साथी फॉलोअरों की भी जांच कराई जाएगी। संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार हो रही है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कुल 13 संक्रमित मिले हैं। इनसे कुल संख्या 348 पर पहुंच गई है। उधर, अप्रैल में लगातार 24वें दिन कोरोना के मरीज मिले हैं। पुलिस में पहली बार कोई संक्रमित मिला है।
इससे पहले हरीपर्वत थाना में संक्रमण की आशंका पैदा हुई थी, जब हवालात में रहा चोर संक्रमित मिला। लेकिन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि फॉलोअर संक्रमित मिला है। उसके साथियों की जांच कराई जाएगी।

अब तक एसएन के चार जूनियर डॉक्टर संक्रमित
एसएन मेडिकल कॉलेज में तीन जूनियर डॉक्टर पहले ही संक्रमित मिल चुके हैं। अब एक और मिला है। हालांकि उसका सैंपल मैनपुरी से लिया गया। वो सात दिन पहले एसएन से छुट्टी लेकर गया था। यहां वार्ड ब्वॉय और नर्स भी संक्रमित मिले हैं।
पहले भी चार वार्ड ब्यॉय कोरोना पॅाजिटिव मिल चुके हैं। इनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है। वार्ड में इनके साथ रहे डॉक्टर भी क्वारंटीन सेंटर में ही रखे जाएंगे। दवा कारोबारियों के संक्रमित मिलने का सिलसिला भी आगे बढ़ गया है। फव्वारा में थोक का कारोबार करने वाले कमला नगर निवासी दवा कारोबारी को संक्रमित पाया गया है।
फव्वारा में पहले भी केमिस्ट संक्रमित मिल चुके हैं। इसके अलावा शाहगंज में भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनके अलावा एक मनोरोगी भी संक्रमित मिला है। उसका मानसिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संस्थान में उपचार चल रहा था। वह मथुरा का रहने वाला है। वहीं लुहार गली का कपड़ा व्यापारी भी संक्रमित मिला है।

खंदारी की डायलिसिस यूनिट के कर्मचारी को कोरोना
खंदारी स्थित अस्पताल की डायलिसिस यूनिट के कर्मचारी को कोरोना पाया गया है। वह यहां टेक्नीशियन है। इससे पहले देहली गेट के ब्लड बैंक और देहली रोड के अस्पताल में डायलिसिस यूनिट में संक्रमण मिल चुका है। खंदारी के अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है। इसे सैनिटाइज किया जाएगा।
मरीज को उपचार मिला न परिजनों की स्क्रीनिंग
कमला नगर निवासी दवा कारोबारी के परिजनों ने बताया कि उनकी स्क्रीनिंग तक नहीं की गई है। परिवार में आठ सदस्य हैं। दवा कारोबारी को स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस से सुबह ले गई थी। शाम तक उनका उपचार शुरू नहीं हो सका। वह ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। इसके बावजूद दवा नहीं दी गई।