फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus in Uttar Pradesh News in Hindi: 10 more positive case of Covid 19 in agra

Coronavirus Update: आगरा में 10 नए मामले, कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 65

Wed, 08 Apr 2020 10:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Apr 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttar Pradesh News in Hindi: 10 more positive case of Covid 19 in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मरीजों वाला जिला आगरा बन गया है। आगरा के मरीजों में 38 जमाती और चार डॉक्टर है। कुल मरीजों की संख्या 65 हो गई है। मंगलवार को भी 10 और मरीज मिले। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ये सभी सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। अभी एक सैंपल की रिपोर्ट और आनी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 65 हो गई है। इसमें 55 केस सक्रिय हैं। बता दें कि अप्रैल के पहले सप्ताह में अब तक 54 मरीज मिल चुके हैं। जबकि मार्च में 11 मरीज मिले थे, जिनमें आठ लोग ठीक हो गए हैं।  
विज्ञापन


इससे पूर्व चार अप्रैल को सबसे ज्यादा 25 संक्रमित मिले थे। इनमें 24 जमाती हैं। सोमवार रात 92 नमूने जांच के लिट भेजे गए। इनकी रिपोर्ट आना भी बाकी है। ताजनगरी में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों से स्थिति गंभीर होती जा रही है। इससे लॉकडाउन बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने लोग हो चुके हैं संक्रमित

7 अप्रैल- 10 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि
6 अप्रैल-  कोरोना के पांच मामले सामने आए। 
5 अप्रैल- दुबई से लौटे युवक के मां-भाई और एक अन्य में संक्रमण की पुष्टि। 
4 अप्रैल- 25 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 
3 अप्रैल- तब्लीगी जमात से लौटे सात जमाती सहित आठ में कोरोना की पुष्टि। 
2 अप्रैल- अस्पताल चलाने वाले चिकित्सक पिता-पुत्र, इनका इलाज गुरुग्राम में चल रहा है। ये दोनों केस आगरा के आंकड़े में शामिल नहीं है।
1 अप्रैल- कोरोना मरीज युवक के चिकित्सक पिता में संक्रमण

29 मार्च- इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।
27 मार्च- लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।
26 मार्च- अमेरिका से लौटा चिकित्सक का बेटा संक्रमित मिला।
13 मार्च- रेलवे अधिकारी की बेटी : वो स्वस्थ होकर घर जा चुकी है।
8 मार्च-  जूता कारोबारी की फर्म का कर्मचारी और उसकी पत्नी : दोनों ठीक हो गए।
3 मार्च- जूता कारोबारी के परिवार के पांच सदस्य : पांचों ठीक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed