{"_id":"5e9809e38ebc3e6fd817a128","slug":"coronavirus-in-up-uttar-pradesh-news-in-hindi-two-more-positive-cases-of-covid-19-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: फिरोजाबाद में कोरोना के दो मरीज और मिले, अब संक्रमितों की संख्या हुई 26","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: फिरोजाबाद में कोरोना के दो मरीज और मिले, अब संक्रमितों की संख्या हुई 26
Fri, 17 Apr 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को हॉटस्पॉट इलाके के दो और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। ये लोग कन्नौज और नेपाल से लौटकर आए संक्रमितों के संपर्क में आए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों युवकों को स्वास्थ्य विभाग ने एफएच मेडिकल कॉलेज से आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया है।
13 अप्रैल को करीमगंज निवासी युवक और राहीनगर निवासी युवक संक्रमित मिले थे। करीमगंज का युवक कन्नौज में आयोजित जमात और राहीनगर का युवक नेपाल से लौटा था। इसके बाद दोनों के संपर्क में आए लोगों को एफएच मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा गया। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे थे।
इनमें से दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। इसके साथ ही फिरोजाबाद में संक्रमितों की संख्या 26 हो गई है। अब स्वास्थ्य विभाग इन दोनों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस कर रहा है। लगातार बढ़ रहे मरीजों के मद्देनजर हॉटस्पॉट वाले इलाकों में स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस शुरू कर दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि कन्नौज और नेपाल से आए युवक के संपर्क में आए दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीजों की संख्या 26 हो गई है। अब हॉटस्पॉट इलाकों में अन्य लोगों की सैंपलिंग कराई जाएगी।
हॉटस्पॉट इलाकों में अब तक 20 पॉजिटिव मिले
जिले में अभी तक कुल 26 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें सर्वाधिक मरीज फिरोजाबाद के हॉटस्पॉट इलाकों से हैं। हॉटस्पॉट इलाकों में मिलने वाले मरीजों की संख्या 20 हो गई है। टूंडला के गांव प्रतापपुर में छह मरीज मिले।
हालांकि हॉटस्पॉट बनने के बाद गांव प्रतापपुर से नए मरीज नहीं मिले हैं। फिरोजाबाद में बढ़ रही मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग जिले में क्वारंटीन स्थल बढ़ाने की तैयारी में है।