फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus in agra update news district jail prisoner making masks for police

कोरोना से जंग में भागीदार बन रहे जिला जेल के बंदी, पुलिसकर्मियों के लिए बना रहे मास्क

Mon, 30 Mar 2020 03:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Mar 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in agra update news district jail prisoner making masks for police
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के कारण बाजार में मास्क की कालाबाजारी हो रही है। आगरा में तो मास्क आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इस कारण पुलिसकर्मियों के लिए मास्क की व्यवस्था जिला और केंद्रीय कारागार से की जा रही है। 
विज्ञापन


जिला जेल में पांच रुपये में एक मास्क बनाया जा रहा है। इसे जेल के ही महिला और पुरुष बंदी बना रहे हैं। बंदियों के बने मास्क ही पुलिसकर्मियों के काम आ रहे हैं। अब तक नौ हजार मास्क का वितरण किया जा चुका है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी सड़क पर जगह-जगह ड्यूटी कर रहे हैं। बाहर से आने वाले लोगों को गंतव्य तक पहुंचवाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी वायरस के संक्रमण का खतरा है। पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए मास्क के साथ ही साबुन और सैनिटाइजर का भी वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस परिवारों को लाइन में मिल रहा राशन

लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों के परिवार का भी ख्याल रखा जा रहा है। उन्हें पुलिस लाइन में राशन दिया जा रहा है। इसमें चावल एक किलोग्राम 50 रुपये, आटा एक किलोग्राम 26 रुपये, चीनी एक किलोग्राम 36 रुपये है।

वहीं दाल एक किलोग्राम 85 रुपये, आलू एक किलोग्राम 14 रुपये, सरसों का तेल एक किलोग्राम 100 रुपये और नमक एक पैकेट 17.20 रुपये में दिया जा रहा है। सामान की मात्रा भी तय कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed