CoronaVirus in Agra: ताजनगरी में 12 नए मरीज, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 104
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के अनुसार 12 नए मामलों के साथ जिले में अब संक्रमितों की संख्या 104 हो गई है। इनमें 89 मामले सक्रिय हैं। संक्रमितों में 52 जमाती हैं। यानी कुल संक्रमितों में आधे स्थानीय और आधे जमाती हैं। 10 लोग ठीक भी हो गए हैं, जबकि एक संक्रमित वृद्धा की मौत हो चुकी है। शनिवार को 232 सैंपल लिए गए। अब तक 2144 नमूने लिए जा चुके हैं।
कुछ इस तरह बढ़े संक्रमित
अप्रैल
1 अप्रैल- इंग्लैंड से लौटे कोरोना संक्रमित युवक के चिकित्सक पिता में संक्रमण।
3 अप्रैल- तब्लीगी जमात से लौटे सात जमाती सहित आठ में कोरोना की पुष्टि।
4 अप्रैल- 25 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
5 अप्रैल- दुबई से लौटे युवक के मां-भाई और एक अन्य में संक्रमण की पुष्टि।
6 अप्रैल- कोरोना के पांच मामले सामने आए।
7 अप्रैल- 10 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि।
8 अप्रैल- दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
9 अप्रैल- 19 लोगों में संक्रमण की पुष्टि।
10 अप्रैल- पांच और जमाती संक्रमित पाए गए।
11 अप्रैल- तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि।
12 अप्रैल- कोरोना के 12 नए मरीज मिले।
3 मार्च- जूता कारोबारी के परिवार के पांच सदस्य : पांचों ठीक हो गए।
8 मार्च- जूता कारोबारी की फर्म का कर्मचारी और उसकी पत्नी : दोनों ठीक हो गए।
13 मार्च- रेलवे अधिकारी की बेटी : वो स्वस्थ होकर घर जा चुकी है।
26 मार्च- अमेरिका से लौटा चिकित्सक का बेटा संक्रमित मिला।
27 मार्च- लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।
29 मार्च- इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।