{"_id":"5f48c0138ebc3e3d1d13974e","slug":"coronavirus-in-agra-random-test-will-be-done-in-every-department","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Agra : अब हर विभाग में होंगे रेंडम टेस्ट, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Agra : अब हर विभाग में होंगे रेंडम टेस्ट, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
Fri, 28 Aug 2020 01:58 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिला प्रशासन कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। कई विभागों के लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसे देखते हुए जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सभी सरकारी विभागों में निश्चित समय अंतराल पर रैंडम टेस्ट करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए हैं। उन्होंनेन कहा कि कोरोना से कर्मचारियों व अधिकारियों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना आवश्यक है।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट के लिए प्रशासन ने 15 ब्लॉक में स्टेटिक सेंटर बनाए हैं। डीएम ने बताया कि यहां एंटीजन व आरटीपीसीआर दोनों प्रकार के टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। इन केंद्रों पर प्रतिदिन 1000 से 1200 टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
10 विभागों में 24 कर्मचारी मिल चुके संक्रमित
मंडलायुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट, रेलवे, एडीए, विकास भवन, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, निबंधन विभाग, मंडी समिति समेत 10 विभागों में अब तक 24 कर्मचारी और अधिकारी संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
10 कार्यालयों में नहीं हुई कोरोना जांच
सदर तहसील, वाणिज्य कर, जल निगम, कृषि विभाग, सिंचाई, उद्यान विभाग, यूपीएसआईडीसी सहित दस विभागों में कोरोना जांच नहीं हुई है। इनके अलावा कई जगह एक ही बार जांच हुई है।
10 जुलाई को निबंधन विभाग में रैंडम टेस्ट के दौरान एक अधिवक्ता पॉजिटिव मिला था। यहां दोबारा टेस्ट नहीं कराए गए। कलक्ट्रेट, डीवीवीएनएल व विकास भवन में भी एक माह से टेस्ट नहीं हुए। राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद कौशिक ने कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती सरकारी दफ्तर बंद कर देने चाहिए।
सीएमओ कैंप कार्यालय में घुसा वायरस
गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कैंप कार्यालय, सुभाष पार्क के तीन कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। कार्यालय के जिस हिस्से में कर्मचारी बैठते थे उसको सील कर दिया गया है। यूनियन बैंक, संजय प्लेस की 29 वर्षीय महिला कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मधु नगर के 86 वर्षीय बुजुर्ग में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।