फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus in Agra: Additional City Magistrate Test Positive For Covid in Agra

Corona in Agra: वायरस की चपेट में प्रशासन, अब कलक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट संक्रमित

Wed, 26 Aug 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Aug 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Agra: Additional City Magistrate Test Positive For Covid in Agra
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

कलक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम विनोद जोशी और कमिश्नर कार्यालय में दो लिपिक संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मजिस्ट्रेट न्यायालय व मंडलायुक्त कार्यालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया है।

विज्ञापन


अपर नगर मजिस्ट्रेट की पत्नी व दोनों बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें डीएम कपाउंड स्थित सरकारी आवास में होम क्वारंटीन कर दिया है जबकि अपर नगर मजिस्ट्रेट को एमजी रोड स्थित प्राइवेट कोविड फैसिलिटी सेंटर में उपचार के लिए भर्ती किया है। अपर नगर मजिस्ट्रेट पंचम का भी सैंपल लिया गया है। वह अपर नगर मजिस्ट्रेट की कोर्ट में ही बैठते हैं। दोनों मजिस्ट्रेट की कोर्ट व चैंबर सैनिटाइज कराए गए हैं। दोनों मजिस्ट्रेट के संपर्क में आए कर्मचारी भी होम क्वारंटीन किए हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त कार्यालय में मंगलवार को दो और नए केस मिले। वरिष्ठ सहायक और कनिष्ठ लिपिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अपर आयुक्त प्रशासन साहब सिंह ने मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर नोटिस चस्पा कराते हुए फरियादियों व अधिवक्ताओं के प्रवेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक ही परिवार में चार बच्चों समेत पांच संक्रमित

कर्मचारी और अधिवक्ता कोरोना टेस्ट कराएं
अपर आयुक्त ने सभी कर्मचारियों व अधिवक्ताओं को अपने कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा है। कमिश्नरी में करीब 24 कर्मचारी क्वारंटीन किए हैं। इससे पहले कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी गोविंद राम में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

कमिश्नरी में फरियादियों का आना बंद
कमिश्नर के माता-पिता, एक लिपिक, दो होमगार्ड, एक फॉलोवर, एक ड्राइवर समेत छह लोगों के संक्रमित होने के बाद चार और कर्मचारी पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें कमिश्नर के माता-पिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद फरियादियों ने कमिश्नरी में आना बंद कर दिया है।

तीन दिन कलक्ट्रेट बंदी की मांग
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने मंगलवार को एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंप तीन दिन के लिए कलक्ट्रेट को बंद रखने की मांग की। उन्होंने कहा कोर्ट व दफ्तरों में भीड़ उमड़ रही है। कर्मचारियों के पास मास्क व सैनिटाइजर नहीं है, वायरस से उनकी जान को खतरा है। उन्होंने कार्यालय व न्यायालयों का अलग-अलग समय निर्धारित करने की मांग की।

अपर नगर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है। -प्रभु एन सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed