फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus in Agra 70 policemen recover after corona infection

आगरा में कोरोना: ताजनगरी के 70 पुलिसवालों ने दी 'वायरस' को मात, 56 की जंग जारी

Fri, 25 Sep 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Sep 2020 12:13 AM IST
सार

  • आगरा जोन में अब तक 544 पुलिसकर्मी हो चुके हैं संक्रमित, पांच की गई जान 
  • आगरा जिले में सबसे ज्यादा 126 पुलिसकर्मी हो चुके हैं संक्रमित 

विज्ञापन
Coronavirus in Agra 70 policemen recover after corona infection
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में कोरोना संक्रमित हुए 70 पुलिसवाले अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि जीत के जज्बे के साथ 56 की जंग जारी है। आगरा जोन में यहीं सबसे ज्यादा 126 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। दूसरे नंबर पर मथुरा के 120 हैं। जोन के आठ जिलों में एक अप्रैल से 19 सितंबर तक 544 पुलिसकर्मी संक्रमित मिल चुके हैं, पांच को अपनी जान गंवानी पड़ी।

विज्ञापन

 
आगरा में 1054 पुलिसकर्मियों की टेस्टिंग हुई थी। इनमें 126 संक्रमित पाए गए। इनमें 67 प्रतिशत ठीक हो चुके हैं। तीन की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में 56 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। 12 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। संक्रमित में अधिकारी से लेकर सिपाही तक शामिल रहे। 
विज्ञापन



इसी तरह मथुरा में 258 की टेस्टिंग हुई थी। इनमें 120 संक्रमित पाए गए। 97 प्रतिशत ठीक हो चुके हैं। 23 संक्रमितों की कोरोना से जंग जारी है। इसके अलावा फिरोजाबाद में 81, मैनपुरी में 78, अलीगढ़ में 63, एटा में 16, हाथरस में 17 और कासगंज में 43 केस हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनलॉक में ज्यादा संक्रमित

- लॉकडाउन में लोगों के न निकलने की वजह से संक्रमण कम था। तब जोन में 100 से कम सिपाही संक्रमित हुए।
- अनलॉक में लोगों की आवाजाही बढ़ी, चेकिंग, गश्त के दौरान उनके संपर्क में आने से पुलिसकर्मी संक्रमित हुए।
- सबसे बड़ा कारण उन आरोपियों की गिरफ्तारी रही जो बाद में संक्रमित पाए गए। तब तक उनके संपर्क में आने से पुलिसवाले संक्रमित हो चुके थे।

बचाव के लिए उठाए हैं कदम 

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिसवालों के संक्रमित होने की आशंका अधिक रहती है, क्योंकि वे जनता के सीधे संपर्क में रहते हैं। ऐसे में उनके बचाव के लिए कई कदम उठाए गए हैं। सभी को मास्क और ग्लव्स दिए गए हैं। सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है। पुलिस लाइन और थानों में योगाभ्यास और व्यायाम भी कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed